इंडिया ए एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अब इससे भिड़ेगी टीम इंडिया, जाने पूरी डिटेल

ACC Aisia Cup Rising Stars 2025: इंडिया ए को पाकिस्तान ए ने एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में 8 विकेट से हराया, जिससे semifinals की राह मुश्किल हो गई। अब अगला टीम इंडिया के लिए मैच अहम है।

संजय सिंह बिष्ट

NDIA A ACC Asia Cup Rising Stars 2025: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत की स्थिति अचानक पेचीदा हो गई है। यूएई के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत के बाद पाकिस्तान ए के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल उम्मीदों पर सीधा असर डाला है। अब टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का रास्ता केवल एक मजबूत जीत पर निर्भर करेगा, जिसे हासिल करना आसान नहीं होगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबला अहम

पाकिस्तान से हार के बाद इंडिया ए को 18 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ उतरना है। यह मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीत से ही सेमीफाइनल का टिकट मिल सकेगा। चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि जहां इंडिया ए युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, वहीं सामने ओमान की सीनियर टीम होगी, जो इंटरनेशनल लेवल का अनुभव रखती है। पाकिस्तान मैच में मिली हार ने भारतीय ड्रेसिंग रूम का दबाव बढ़ा दिया है। बल्लेबाजों का फ्लॉप शो टीम की सबसे बड़ी चिंता है, जिसे ओमान जैसी मजबूत इकाई के सामने दोहराना भारी पड़ सकता है। आने वाला मुकाबला केवल जीत का नहीं, बल्कि बेहतर रणनीति और मानसिक मजबूती का भी इम्तिहान है।

बड़ी जीत जरूरी, बल्लेबाजों से उम्मीदें बढ़ीं

ओमान के खिलाफ भारत को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि ऐसी जीत चाहिए जो नेट रन रेट को सुरक्षित रख सके। इसके लिए बल्लेबाजों को शुरुआत से ही सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा। पाकिस्तान के सामने भारतीय बैटर बड़ी साझेदारियाँ बनाने में नाकाम रहे और लगातार विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई। मैच से पहले टीम मैनेजमेंट भी साफ कर चुका है कि बल्लेबाजी क्रम को अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा। ओमान की गेंदबाजी अनुभवी है, इसलिए भारत को आक्रामक लेकिन समझदारी भरी रणनीति के साथ उतरना होगा। अगले मुकाबले में ये तीन भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं मैच का रुख तय

वैभव सूर्यवंशी

पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव पर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी। वे पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं।

कप्तान जितेश शर्मा

जितेश का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा, लेकिन उनका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम है। मध्यक्रम में वे तेज रनों की बारिश कर सकते हैं और मैच का मोमेंटम बदलने की क्षमता रखते हैं।

नमन धीर

पाकिस्तान के खिलाफ नमन ने उपयोगी पारी खेलकर प्रभावित किया था। वह ओमान के खिलाफ भी अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना