Photo: PCB 
क्रिकेट

New Zealand Tri-Nations T20I Series में पाकिस्तान ने चटाई न्यूजीलैंड को धूल, बाबर आज़म की टीम बनी चैंपियन

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

आज शुक्रवार, 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच New Zealand Tri-Nations T20I Series, 2022 का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) और इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmed) की शानदार पारियों के योगदान से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया और जीत दर्ज़ की।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया। टारगेट को चेज़ करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 34 रन, कप्तान बाबर आजम ने 15 और शान मसूद ने 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 74 रन पहुंचा दिए थे। उसके बाद मोहम्मद नवाज ने 22 गेंदों में नाबाद 38 रन, हैदर अली ने 15 गेंदों में 31 रन और इफ्तिखार अहमद ने 14 गेंदों में  नाबाद 25 रन ठोके हुए जीत दर्ज़ कर ली। पाकिस्तान ने 3 गेंद शेष रहते 168 रन बना लिए।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 163 रन बनाए थे। कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson Captain New Zealand) ने 38 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स (Glen Philips) ने 29 रन और मार्क चैपमैन (Mark Chapman)ने 25 रन बनाए।

गेंदबाज़ी में पाकिस्तान के नसीम शाह (Naseem Shah) और हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने 2-2 विकेट चटकाए। जीत से मिले आत्मविश्वास और नए हौसले से लबरेज़ पाकिस्तान का मुकाबला अब भारत के खिलाफ ICC T20 World Cup, 2022 में 23 अक्टूबर को होगा।

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी