जय शाह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जय शाह बने आईसीसी चेयरमैन तो कौन होगा बीसीसीआई का सेक्रेटरी? यहां है सवाल का जवाब

जय शाह अगर अगले आईसीसी चेयरमैन के रूप में चुने जाते हैं तो फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बाद बीसीसीआई सचिव के रूप में उनकी जगह कौन लेगा। हालांकि कुछ दिग्गजों का नाम लिस्ट में शुमार है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह अगर आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के चेयरमैन बन सकते हैं। हालांकि अब टेंशन वाली ये बात है कि अगर वह ICC के चेयरमैन हैं तो BCCI के सचिव का पद कौन संभालेगा। इस पद के को संभालने के लिए राजीव शुक्ला, अरुण धूमल जैसे दिग्गजों का नाम लिस्ट में शामिल है।

माना जा रहा है कि शाह को आईसीसी बोर्ड के 16 में से 15 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है लेकिन वह इस पद पर आना चाहते हैं या नहीं, इसे तय करने के लिए उनके पास 96 घंटे से भी कम समय है। वहीं उनके पास बीसीसीआई सचिव के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल में अभी एक साल बाकी है।

नया आईसीसी चेयरमैन एक दिसंबर को कार्यभार संभालेगा और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में वापसी के लिए अनिवार्य तीन साल का ‘कूलिंग ऑफ पीरियड' शाह के लिए अक्टूबर 2025 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद शुरू होगा। लेकिन इस बात पर बड़ा सवालिया निशान है कि बीसीसीआई में शाह की जगह कौन लेगा क्योंकि उन्होंने और उनके करीबी लोगों ने अभी तक तत्काल योजनाओं का खुलासा नहीं किया है।

राजीव शुक्ला:

ऐसी संभावना है कि बीसीसीआई पदों में फेरबदल करे और मौजूदा उपाध्यक्ष और राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद शुक्ला को एक साल के लिए यह काम करने के लिए कहे। शुक्ला को निश्चित रूप से सचिव बनने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

आशीष शेलार:

महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज शेलार बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) प्रशासन में बड़ा नाम हैं। शेलार हालांकि एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं और बीसीसीआई सचिव पद के लिए उन्हें अपना समय देना होगा। पर वह भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

अरुण धूमल:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चेयरमैन के पास बोर्ड चलाने के लिए अनुभव है। वह कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और लुभावनी क्रिकेट लीग के प्रमुख हैं। संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया : वह हालांकि लोकप्रिय नाम नहीं हैं, लेकिन मौजूदा बीसीसीआई प्रशासन में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिन्हें भी पदोन्नत किया जा सकता है।

रोहन जेटली या अविषेक डालमिया

युवा प्रशासकों में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अध्यक्ष रोहन जेटली या बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अविषेक डालमिया के नाम पर चर्चा हो सकती है। अन्य युवा राज्य इकाई के अधिकारियों में पंजाब के दिलशेर खन्ना, गोवा के विपुल फड़के और छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां