महिला वनडे विश्वकप के लिए तारीख और स्थान का हुआ ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC ODI World Cup 2025: महिला विश्वकप के लिए तारीखों और स्थानों का हुआ ऐलान, भारत और श्रीलंका में होंगे मुकाबले

आईसीसी ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के लिए तारीखों और स्थानों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान भारत और श्रीलंका में मुकाबले खेले जाएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को महिला वनडे विश्वकप के 13वें संस्करण के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। आईसीसी ने इसके तारीखों और स्थानों की घोषणा की। ये टूर्मानेंट सितंबर महीने के 30 तारीख से 2 नवंबर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दुनिया की आठ टीमें प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगी। इस दौरान भारत और श्रीलंका के पांच स्थानों में मुकाबले खेले जाएंगे।

हुआ तारीखों का ऐलान

आईसीसी के द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि महिला विश्व कप के मुकाबले एम. चिन्नास्वामी (बेंगलुरु), होलकर स्टेडियम (इंदोर), असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (गुवाहाटी), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापट्टनम) और आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में खेले जाएंगे। बता दें कि करीब 12 साल के बाद भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये महिला वर्ल्ड कप वापस आ रहा है।

आईसीसी ने आईसीसी महिला वनडे विश्वकप मे स्थानों और जगहों की घोषणा करते हुए बताया कि 'पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा। जबिक दूसरा सेमीफाइनल इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों फाइनलिस्टों के पास खिताब के निर्णायक मुकाबले की तैयारी के लिए कम से कम दो का समय होगा। 2025 महिला वनडे विश्कप का फाइनल रविवार 2 नंबर को कोलंबो या फिर बेंगलुरु में खेला जाएगा।'

टी20 विश्वकप 2026 की तारीख और स्थान का भी की गई घोषणा

इसके साथ ही आईसीसी ने महिला टी20 विश्वकप 2026 की तारीखों और स्थानों का भी ऐलान किया है। बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच 12 जून को वर्मिंघम के एजबेस्टन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें इंग्लैंड टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप का ये टूर्नामेंट 24 दिन तक चलेगा। जिसमें इंग्लैंड के सात अगल-अलग स्थानों पर 33 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स का हेडिंग्ले, बर्मिंगम के एजबेस्टन, साउथेम्प्टन का हैम्पशायर बाउल, ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड और लंदन के ओवल और लॉर्ड्स के मैदान पर मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 विश्वकप का संस्करण होगा।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत