अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC T20I Rankings में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, ये तीन खिलाड़ी हैं रैंकिंग में टॉप पर

ICC T20I Ranking: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बरकरार हैं, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी छलांग लगाई।

उज्जवल सिन्हा

ICC T20I Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी किए गए ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहाहै। टी20 आई रैंकिंग में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार हैं।

इन तीनों खिलाड़ियों ने ताजा रैंकिंग में टॉप पर है। पिछले हफ्ते दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने चक्रवर्ती ने 14 रेटिंग अंक के फायदे से शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की। उनके 747 अंक हो गए हैं। वो लगातार दूसरे सप्ताह भी टॉप पर रहे हैं। पिछले हफ्ते 11 स्थान की छलांग लगाने वाले पाकिस्तान के अबरार अहमद को नवीनतम रैंकिंग में 12 स्थान का फायदा हुआ है।

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने लगाई छलांग

अबरार अहमद अब रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने छह स्थान के फायदे के साथ शीर्ष 10 में वापसी की है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने एशिया कप के अपने पिछले दो मैच में आठ के औसत से छह विकेट चटकाए हैं। ऑलराउंडर सूची में शीर्ष पर बरकरार पंड्या गेंदबाजी रैंकिंग में छह स्थान आगे बढ़कर 60वें स्थान पर हैं। वहीं ऑलराउंडर की सूची में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी मौजूद हैं।

अभिषेक शर्मा भी हैं टॉप रप

बल्लेबाजी रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने ओमान के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप मैच में 38 रन की तेजतर्रार पारी खेलने के अलावा रविवार को पाकिस्तान के 171 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 74 रन की मैच विजयी पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ 19 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेलकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने वाले तिलक वर्मा को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक स्थान के फायदे से शीर्ष पांच में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं।

भारत के खिलाफ 45 गेंद में 58 रन की पारी खेलने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 31 स्थान के फायदे से 24वें पायदान पर हैं।श्रीलंका के खिलाफ धैर्यपूर्ण पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाने वाले हुसैन तलत भी लंबी छलांग लगाकर पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 234वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के सैफ हसन भी सुपर चार चरण के मैच में 61 रन की पारी खेलने के बाद 133 रन के फायदे से 81वें पायदान पर हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल