वरुण चक्रवर्ती (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वरुण चक्रवर्ती ने ICC Ranking में रचा इतिहास, जो बुमराह नहीं कर पाए वो कर दिया 'मिस्ट्री' गेंदबाज ने

ICC Latest T20I Rankings: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया है. वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Varun Chakravarthy ICC Rankings: आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां आज तक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं पहुंच सका था। वरुण अब टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास

आईसीसी की नई टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत कायम है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं और उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। मौजूदा समय में वरुण के नाम 818 रेटिंग पॉइंट दर्ज हैं, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा टी-20 फॉर्मेट में हासिल किए गए सबसे ज्यादा अंक हैं। इससे पहले भारत का कोई भी स्पिनर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखा जादू

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। तीसरे टी-20 मैच में वरुण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन देकर 2 अहम विकेट झटके और मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

2025 में रहा शानदार प्रदर्शन

साल 2025 वरुण चक्रवर्ती के लिए बेहद खास रहा है। इस साल अब तक खेले गए 19 टी-20 मैचों में उन्होंने 32 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी महज 6.69 की रही, जो उनकी निरंतरता और नियंत्रण को दर्शाती है। वहीं, पिछले साल खेले गए 7 मैचों में भी वरुण ने 17 विकेट अपने नाम किए थे।

अर्शदीप सिंह को भी मिला इनाम

वरुण के साथ-साथ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। अर्शदीप ने गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। तीसरे टी-20 में उन्होंने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

तिलक वर्मा की बड़ी छलांग

बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक वर्मा को भी फायदा हुआ है। उन्होंने दो पायदान ऊपर चढ़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, अभिषेक शर्मा नंबर एक की कुर्सी पर बने हुए हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर आठ स्थान की छलांग लगाई है।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण