पीसीबी ने आईसीसी के सामने तीन मांगें रखी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC ने दिया हाथ...तो गला पकड़ने लगा Pak, बॉयकॉट खत्म करने के लिए रखी तीन बड़ी डिमांड, भारत कर देगा रिजेक्ट!

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने आईसीसी से भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखीं: ज्यादा रेवेन्यू, बाइलेटरल सीरीज की बहाली, और खिलाड़ी हाथ मिलाएं।

अक्षय साहू

PCB Placed Three Demands Before ICC: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक इस फैसले के बारे में आईसीसी को आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी है। इसके बावजूद, उम्मीद जताई जा रही है कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिलेगा।

आईसीसी इस बड़े मुकाबले को कराने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने लाहौर जाकर पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ अहम बैठक की। जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष भी शामिल थे। इस मीटिंग में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का बॉयकॉट खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने तीन बड़ी शर्तें रखीं।

पाकिस्तान की तीन प्रमुख डिमांड

मोहसिन नकवी ने आईसीसी के पहली शर्त यह रखी है कि पाकिस्तान ने आईसीसी से वर्ल्ड कप के रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की है। दूसरे शर्त तौर पर भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज फिर से शुरू करने की बात कही है। इसके अलावा नकवी ने आईसीसी से मांग की है कि मैच के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएं। फिलहाल भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इसे लेकर को भी बयान जारी नहीं किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि, जहां तक पाकिस्तान की दूसरी डिमांड का सवाल है, तो यह भारत के लिए अस्वीकार्य है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012 में खेली गई थी। इसके बाद राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिगड़े हालात

विशेषकर पिछले साल भारत में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, भारत का रुख पाकिस्तान के खिलाफ और सख्त हो गया है। इसके बाद से टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना भी बंद कर दिया है। इसलिए, पाकिस्तान की बाकी दो डिमांड भले ही पूरी हो जाएं, लेकिन बाइलेटरल सीरीज फिर से शुरू होने की संभावना काफी कम लगती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा