सांकेतिक तस्वीर AI Image
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका में गांधी जयंती पर शुरू होगा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027! फाइनल की भी डेट हुई पक्की

ICC ODI World Cup 2027 का आगाज 2 अक्टूबर से और फाइनल 21 नवंबर को होने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

अर्पित शुक्ला

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट की तारीखों को लेकर तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से हो सकती है, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेले जाने की संभावना है।

2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है वर्ल्ड कप

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से कराने पर विचार किया जा रहा है। खास बात यह है कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है।

दक्षिण अफ्रीका का महात्मा गांधी से ऐतिहासिक जुड़ाव भी रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत इस तारीख से करना प्रतीकात्मक रूप से खास माना जा रहा है। अगर यह तारीख तय होती है तो भारत और इस वर्ल्ड कप के बीच एक खास भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलेगा।

21 नवंबर को हो सकता है फाइनल

रिपोर्ट के अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेले जाने की संभावना है। हालांकि, अभी इन तारीखों को आधिकारिक तौर पर अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

याद रहे कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने उस मुकाबले में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

10 टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई

2027 वर्ल्ड कप में अब तक 10 टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। इसके अलावा रैंकिंग के आधार पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है।

वहीं, दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा। आयरलैंड भी क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप में पहुंचने की कोशिश करेगा।

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। तीनों देशों में स्टेडियम और अन्य व्यवस्थाओं को टूर्नामेंट के लिहाज से तैयार किया जा रहा है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा