भारत महिला टीम बनाम पाकिस्तान महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Women's T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार महिला वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमों को शामिल किया गया है। जानें कब से कब खेला जाएगा यह टूर्नामेंट।

उज्जवल सिन्हा

Women's T20 World Cup Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में खेला जाएगा। जबकि इस वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। भारत को छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप-1 में रखा गया है। वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

14 जून को होगा महामुकाबला

टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद 17 जून को उसका सामना नीदरलैंड्स से होगा। 21 जून को टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीकी टीम होगी, जबकि 25 जून को उसका समना बांग्लादेश से होगा। 28 जून को भारत के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम होगी।

अब तक 9 बार खेला गया महिला टी20 वर्ल्ड कप

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 9 एडीशन खेले गए हैं, जिसमें भारत के नाम एक भी खिताब नहीं है। टीम इंडिया ने चार बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में प्रवेश किया है, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी। इस बार भारत का मकसद जीत के साथ अपने सफर को पूरा करना होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
12 जून इंग्लैंड vs श्रीलंका एजबेस्टन 11:00 PM
13 जून स्कॉटलैंड vs आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड 3:00 PM
13 जून ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड 7:00 PM
13 जून वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल 11:00 PM
14 जून बांग्लादेश vs नीदरलैंड एजबेस्टन 3:00 PM
14 जून भारत vs पाकिस्तान एजबेस्टन 7:00 PM
16 जून न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हैम्पशायर बाउल 7:00 PM
16 जून इंग्लैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल 11:00 PM
17 जून ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश हेडिंग्ले 3:00 PM
17 जून भारत vs नीदरलैंड हेडिंग्ले 7:00 PM
17 जून दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान एजबेस्टन 11:00 PM
18 जून वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले 11:00 PM
19 जून न्यूजीलैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल 11:00 PM
20 जून ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड हैम्पशायर बाउल 3:00 PM
20 जून पाकिस्तान vs बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल 7:00 PM
20 जून इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले 11:00 PM
21 जून वेस्टइंडीज vs श्रीलंका ब्रिस्टल 3:00 PM
21 जून दक्षिण अफ्रीका vs भारत ओल्ड ट्रैफर्ड 7:00 PM
23 जून न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल 3:00 PM
23 जून श्रीलंका vs आयरलैंड ब्रिस्टल 7:00 PM
23 जून ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान हेडिंग्ले 11:00 PM
24 जून इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज लॉर्ड्स 11:00 PM
25 जून भारत vs बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड 7:00 PM
25 जून दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड ब्रिस्टल 11:00 PM
26 जून श्रीलंका vs स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड 11:00 PM
27 जून पाकिस्तान vs नीदरलैंड ब्रिस्टल 3:00 PM
27 जून वेस्टइंडीज vs आयरलैंड ब्रिस्टल 7:00 PM
27 जून इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड द ओवल 11:00 PM
28 जून दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश लॉर्ड्स 3:00 PM
28 जून ऑस्ट्रेलिया vs भारत लॉर्ड्स 7:00 PM
30 जून सेमीफाइनल 1 द ओवल 7:00 PM
2 जुलाई सेमीफाइनल 2 द ओवल 11:00 PM
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स 7:00 PM

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव