Photo Source (Social Media) 
क्रिकेट

युवराज सिंह नहीं इस खिलाड़ी ने सबसे पहले ठोके 6 गेंदों में 6 छक्के, जानिए लिस्ट में और कौन हैं शामिल

Herschelle Gibbs: युवराज सिंह के छह गेंदों पर लगाए गए छह छक्के आज भी क्रिकेट फैंस को याद हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज नहीं थे।

संजय सिंह बिष्ट

Herschelle Gibbs World Cup Record: क्रिकेट इतिहास में युवराज सिंह के छह गेंदों पर लगाए गए छह छक्कों को कोई भी फैन आसानी से नहीं भूल सकता। यह ऐतिहासिक कारनामा उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 के दौरान किया था। उस समय यह पहला टी20 विश्व कप था और युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

हालांकि बहुत से लोग यह मानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह पहले बल्लेबाज थे, लेकिन ऐसा नहीं है। उनसे पहले भी एक बल्लेबाज यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुका था।

हर्षल गिब्स ने सबसे पहले लगाया था यह रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का कारनामा सबसे पहले साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने किया था। गिब्स ने यह रिकॉर्ड आईसीसी वनडे विश्व कप 2007 के दौरान बनाया था। 15 मार्च 2007 को वेस्टइंडीज के सेंट किट्स में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने थीं। इसी मैच में हर्षल गिब्स ने नीदरलैंड्स के लेग स्पिनर डान वैन बुंगे के एक ओवर की छहों गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा दिए। यह कारनामा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की पारी के 30वें ओवर में किया था। गिब्स का यह प्रदर्शन क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है, क्योंकि उन्होंने यह उपलब्धि विश्व कप जैसे बड़े मंच पर हासिल की थी।

फिर युवराज सिंह ने दोहराया कमाल

हर्षल गिब्स के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के कुछ ही महीनों बाद भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया। आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के जड़ दिए। इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज युवराज सिंह बने। युवराज के इस विस्फोटक ओवर ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी और यह पल आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक पलों में गिना जाता है।

ये हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 गेंद में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी का नाम देश का नाम साल फॉर्मेट
हर्षल गिब्स साउथ अफ्रीका 2007 वनडे
युवराज सिंह भारत 2007 टी20
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 2021 टी20
जसकरण मल्होत्रा USA 2021 वनडे
दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल 2024 टी20

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पूरे हुए 19 साल

दरअसल, छह गेंदों पर छह छक्कों की यह चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि आज इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की सालगिरह है। आज से ठीक 19 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार यह कमाल देखने को मिला था। खास बात यह है कि साल 2007 में ही दो बार यह उपलब्धि हासिल की गई और दोनों ही बार यह रिकॉर्ड आईसीसी विश्व कप के मंच पर बना। इसके बाद भी कई बल्लेबाजों ने यह कारनामा दोहराया है, लेकिन गिब्स और युवराज के नाम आज भी क्रिकेट इतिहास में खास जगह रखते हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे