हर्षित ऱाणा (फोटो- एक्स/ट्विटर) 
क्रिकेट

हर्षित राणा को होगा घाटा! बीमारी के कारण नहीं कर सके डेब्यू, अब महज 4 करोड़ देकर टीम में शामिल करेगी KKR

भारतीय टीम में शामिल हर्षित राणा को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू का मौका नहीं मिल सका। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया था।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम में शामिल हर्षित राणा को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू का मौका नहीं मिल सका। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया था। उम्मीद था कि वो तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलेंगे लेकिन राणा सेलेक्शन के लिए उपलब्ध ही नहीं हो सके। वो टीम इंडिया के साथ स्टेडियम नहीं पहुंचे।

बीसीसीआई के तरफ से जानकारी आई है कि हर्षित राणा तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि उन्हें वायरल फीवर हुआ था और वह टीम के साथ स्टेडियम नहीं गए। खराब तबियत के कारण हर्षित राणा को बहुत बड़ा घाटा हुआ है।

हर्षित राणा को अगले आईपीएल ऑक्शन के लिए बहुत बड़ा घाटा हुआ है। अगर उनका डेब्यू आज के मैच में हो जाता तो उन्हें कैप्ड खिलाड़ियों में शामिल किया जाता और उनकी बोली भी बढ़ जाती। लेकिन अब उनको खेलने का मौका नहीं मिला है तो अब भी वह अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिस्ट में हैं।

अनकैप्ड खिलाड़ियों में होगी गिनती

हर्षित राणा की गिनती अनकैप्ड खिलाड़ी में ही होगी। अगर किसी टीम को अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़े रखना है तो उन्हें केवल 4 करोड़ ही खर्च करने होंगे। ऐसे में अगर कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी टीम में हर्षित राणा को बरकरार रखना चाहती है तो मात्र 4 करोड़ ही खर्च करके अपने टीम में शामिल कर लेंगे। अगर आज के मुकाबले के लिए उपलब्ध रहते तो उनकी कीमत बढ़ जाती और उनकी गिनती भी कैप्ड खिलाड़ी में रहती। 31 अक्टूबर से पहले भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को कैप्ड माना जाएगा।

यह भी पढ़ें:

हर्षित राणा का करियर

22 वर्षीय हर्षित राणा ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 25 विकेट अपने नाम किए हैं। पिछले साल आईपीएल में हर्षित ने शानदार गेंदबाजी की थी और कई मैच अपने दम पर जिताए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z