IND vs BAN 3rd T20 : भारतीय टीम ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, 3-0 से अपने नाम की सीरीज

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाया। भारत के 297 के जवाब में बांग्लादेश की टीम 164 रन ही बना सकी।
TEAM INDIA WIN

IND vs BAN 3rd T20 Update: भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाया। भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश की टीम 164 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 133 रनों से जीत लिया।

भारत के लिए संजू सैमसन ने 111 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के लगे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 75 रनों की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या (18 गेंदों में 47, चार चौके, चार सिक्स) और रियान पराग (13 गेंदों में 34, एक चौका, चार सिक्स) ने भी गर्दा काटा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों में 70 रन जोड़े। नीतीश कुमार रेड्डी का खाता नहीं खुला। रिंकू सिंह 8 और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

विशाल रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। पहले गेंद पर मयंक यादव ने झटका दे दिया। बांग्लादेश के लिए तौहीद ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उसके अलावा लिटन दास ने 42, नजमुल हसन शांतो ने 14 और तंजिद ने 15 रन बनाए। अपना करियर का अंतिम टी20 मैच खेल रहे महमदुल्लाह मात्र 8 रन बना सके। यही मैच उनके करियर का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच रहा। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई ने 3 और मयंक यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई ने पूरे किए 50 विकेट

रवि बिश्नोई ने आज 50 T20I विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह एक छोटा सा अचीवमेंट पाकर बहुत ख़ुश हैं। टीम में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है, जो कि उनके लिए एक अच्छा दबाव है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ख़ुश हैं कि उन्हें भारतीय बल्लेबाज़ों के विरुद्ध नहीं खेलना पड़ता है। उन्होंने 50-60 दिन के ब्रेक में घर पर अपनी गेंदबाज़ी पर बहुत काम किया है।

भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी जीत

168 रन - बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023

143 रन - बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018

133 रन - बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

106 रन - बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023

101 रन - बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022

100 रन - बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर

T20 क्रिकेट में 200+ स्कोर बनाने वाली टीमें

  • 37 - भारत
  • 36 - समरसेट
  • 35 - CSK
  • 33 - RCB
  • 31 - यॉर्कशायर
  • एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा सबसे अधिक 200+ स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 23 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।

कैलेंडर वर्ष में T20Is में सबसे अधिक 200+ टोटल

  • 7 - भारत (2023 में)
  • 7 - जापान (2024 में)
  • 6 - इंग्लैंड (2022 में)
  • 6 - दक्षिण अफ्रीका (2022 में)
  • 6 - भारत (2024 में)

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उठाया ट्रॉफी

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव तीन मैचों की टी20 सीरीज के जीत के बाद ट्रॉफी कलेक्ट की और टीम के साथ जश्न मनाया। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है।

भारतीय टीम ने जीता 3-0 से सीरीज

भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच को आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही 3-0 से सीरीज अपने नाम की। बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। बांग्लादेश 164 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने 297 रन बनाए थे। भारत ने इस मुकाबले को 133 रनों से जीत लिया।

भारतीय टीम को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत

बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं। बांग्लादेश के लिए रनों का पीछा करना महज एक औपचारिकता थी। उन्हें भी मालूम था कि इसका पीछा करना संभव नहीं है। 18 ओवर के बाद 150 रन बना लिए हैं।

बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा भारत

भारत के साथ खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 298 रनों के पहाड़ समान लक्ष्य के मुकाबले 13 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 119 रन ही बना सकी है। तौहीद 27 गेंदों में 36 तो महमूदुल्लाह 6 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पावरप्ले के दौरान बांग्लादेश ने गंवाए 3 विकेट

बांग्लादेश ने पावरप्ले के अंदर ने अपने 3 विकेट गंवा दिया। 59 रन पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा। शांतो ने रवि बिश्नोई ने चलता किया।

बांग्लादेश ने पहली गेंद पर गंवाई विकेट

298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम पर दबाव साफ देखने को मिला। मयंक यादव ने पहली गेंद पर विकेट चटकाकर भारतीय टीम को सफलता दिलाई है।

भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

भारत ने इस पारी में कई टी20आई रिकॉर्ड तोड़े हैं। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया।  SKY ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एक बेहतरीन पिच पर, और उनके बल्लेबाजों, खासकर कप्तान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। संजू सैमसन ने 111 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 75 रनों की पारी खेली।

भारत को लगा चौथा झटका

भारतीय टीम को रियान पराग के रूप में चौथा झटका लगा है। 34 रन बनाकर रियान पराग आउट हो गए। भारतीय टीम का स्कोर 276 रन है।

भारतीय टीम ने 200 रनों का आकंड़ा पार किया

भारतीय टीम ने 200 रनों का आकंड़ा पार कर लिया। संजू सैमसन 111 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सूर्यकुमार यादव 75 रन बनाकर आउट हो गए।

संजू सैमसन का शतक पूरा

संजू सैमसन ने पहला टी20आई शतक पूरा किया है और इस प्रारूप में यह तीसरा सबसे तेज़ शतक है। सैमसन ने 40 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक पूरा

संजू सैमसन की तूफानी पारी के आगे आज सूर्या भी पीछे रह गए। ऐसा नहीं है कि वो धीरे बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

एक ओवर में सैमसन ने जड़े पांच छक्के

संजू सैमसन ने रिशाद हुसैन के एक ओवर में पांच छक्का लगाकर मेला लूट लिया। आज संजू सैमसन गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी है। सैमसन 92 रन बनाकर खेल रहे हैं।

संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन के बल्ले से तीसरे मैच में रन निकले हैं। सैमसन ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आज संजू सैमसन पूरे लय में दिख रहे हैं और सूर्यकुमार यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

पावरप्ले में भारतीय टीम ने बनाए 82 रन

सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन के बीच 50 रनों की साझेदारी भी हो गई है। 6 ओवर के खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने 82 रन। सूर्यकुमार यादव 35 और संजू सैमसन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लग गया है। अभिषेक शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अब भारतीय टीम के ओपनर खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान के अंदर जा चुकी है। संजू सैमसन स्ट्राइक पर हैं।

हर्षित राणा टीम के साथ नहीं पहुंचे स्टेडियम

बीसीसीआई ने हर्षित राणा को लेकर अपडेट दिया है कि हर्षित राणा तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि उन्हें वायरल फीवर हुआ था और वह टीम के साथ स्टेडियम नहीं गए।

बांग्लादेश टीम की प्लेइंग इलेवन

लिटन दास (विकेटकीपर), परवेज़ हुसैन, नज़मुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदय , तंजीद हसन, महमदुल्लाह, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्ज़िम हसन सकीब, तस्कीन अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, नीतिश कुमार रेड्डी, रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंग्टन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव

भारतीय टीम ने जीता टॉस, करेंगे बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा- हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है। हम अपने बल्लेबाजों को पूरी आजादी देना चाहते हैं। ताकि वो अपना बेहतर प्रदर्शन कर सके। अर्शदीप की जगह रवि विश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

मैच से पहले BCCI ने पोस्ट की वीडियो

भारत और बांग्लादेश का तीसरा मुकाबला हैदराबाद में कुछ देर बाद शुरू होगा। उससे पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम का वीडियो जारी किया है। जिसमें खिलाड़ी अभ्यास करते दिख रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com