हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND W vs AUS W: पहले वनडे के दौरान चोटिल हुई हरमनप्रीत कौर, BCCI ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट

Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी करते समय हरमनप्रीत कौर के बाएं घुटने में चोट लगी। 53 रन बनाने के बाद वह दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरीं।

उज्जवल सिन्हा

Harmanpreet Kaur Injury: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गई है। मंगलवार को एलन बॉर्डर फील्ड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी करते समय भारतीय कप्तान के बाएं घुटने में चोट लगी। जिसके बाद बीसीसीआई ने हरमनप्रीत के चोट पर अपडेट दिया है।

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया, "बल्लेबाजी करते समय बाएं घुटने में चोट लगने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरीं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। उनकी गैरमौजूदगी में उप-कप्तान स्मृति मंधाना टीम की कप्तानी कर रही हैं।"

हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में भारतीय कप्तान ने अहम लेकिन धीमी पारी खेली। एशले गार्डनर की गेंद पर आउट होने से पहले कौर ने 84 गेंदों पर 53 रन बनाए। भारत की विश्व कप विजेता कप्तान को मेगन शट्ट का सामना करते समय घुटने में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और बैटिंग जारी रखी। हालांकि, वह दूसरी पारी के लिए मैदान पर नहीं लौटीं।

214 रनों पर सिमटी भारतीय महिला टीम

ब्रिस्बेन में मंगलवार को जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारतीय टीम 48.3 ओवरों में महज 214 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया 52 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ चौथे विकेट के लिए 72 गेंदों में 48 रन जुटाकर टीम का शतक पूरा करवाया।

मंधाना ने भी जड़ा अर्धशतक

मंधाना ने 68 गेंदों में 7 चौकों के साथ 58 रन बनाए, जबकि कप्तान कौर ने 84 गेंदों में 4 चौकों के साथ 53 रन जुटाए। इनके अलावा, काश्वी गौतम ने 44 गेंदों में 43 रन, जबकि ऋचा घोष ने 38 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से एश्ले गार्डनर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मेगन शट्ट ने 2 विकेट निकाले। डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ और सोफी मोलिनेक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

पहले मुकाबले से पहले चोट के कारण पेरी और गार्थ हुई बाहर

एलिस पेरी और किम गार्थ क्वाड इंजरी (जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव) की वजह से सीरीज से बाहर हुई हैं। वनडे सीरीज के बाद उनकी रिकवरी के आधार पर टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्धता तय की जाएगी। किम गार्थ का सोमवार को स्कैन किया गया। जिसके बाद मंगलवार को उन्हें आधिकारिक तौर पर टीम से बाहर कर दिया गया। कप्तान एलिसा हीली ने टॉस के दौरान इस बात की जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ी टीम से बाहर हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव