हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Hardik Pandya इस युवा बल्लेबाज के हुए मुरीद, कहा- उसे बल्लेबाजी करते देखना काफी दिलचस्प

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी। वहीं गेंदबाजों को हार का कारण बताया।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की जिसका जवाब मुंबई के पास नहीं था। मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की।

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, "वैभव ने जिस तरह खेला, उसे देखना दिलचस्प है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, जिस तरह की उसमें निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह बस अपनी गलतियों से सीखे।"

Hardik Pandya ने हार के बाद गेंदबाजों पर बरसे

इसके अलावा हार के लिए हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी की असफलता को जिम्मेदार माना। हार्दिक ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर, हम अच्छा नहीं कर पाए। मैं इस मैच के लिए बल्लेबाजों को दोष नहीं दूंगा। यह निश्चित रूप से गेंदबाजी की असफलता थी। यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा कुछ सही गेंदों को डालने के बारे में है। अगर हमने सही गेंद डाली होती, तो हम मैच में होते।"

मुकाबले का हाल

बारिश से प्रभावित रहा यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 2 छक्के जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में लगे थे। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल की पारी की मदद से आरआर ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाए थे।

151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी। रिकल्टन, रोहित सूर्यकुमार यादव, और हार्दिक पांड्या 41 के स्कोर तक अपने विकेट गंवा चुके थे। नमन धीर के 13 गेंदों पर 25 और शरफेन रदरफोर्ड के 8 गेंदों पर 25 रन की पारियों की बदौलत एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान