हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya Ruled Out: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लग चुका है।

संजय सिंह बिष्ट

Hardik Pandya Injury: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबले का समापन हो चुका है, जिसे शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है। अब इसके बाद आगामी 13 जून से दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इससे पहले हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को बहुत बड़ा झटका लग चुका है। स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी जांघ की मांसपेशियों में खिचाव (लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) के चलते इस पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब उनकी गैरमौजूदगी टीम इंडिया पर के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।

तीन हफ्ते में होगी रिकवरी

हार्दिक पांड्या को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है, जिसका मतलब होता है कि जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में खिचाव। ये रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल अपडेट में सामने आई है। बताया जा रहा है कि पांड्या को इसकी रिकवरी के लिए करीब 20-21 दिन यानी तीन सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) की चोट का मामला सामने आया। जिसके बाद वो इससे उबरने के लिए फिटनेस क्लियरेंस लेने के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) पहुंचे थे। जांच के दौरान पता चला कि हार्दिक को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की दिक्कत है। इसके बाद पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज चलने तक वो रिकवरी नहीं कर पाएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव।

नोट: बीसीसीआई ने अभी हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

IND-AFG सीरीज का कार्यक्रम

  • 13 जून- पहला वनडे- धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
  • 17 जून- दूसरा वनडे- लखनऊ- दोपहर 1:30 बजे
  • 20 जून- तीसरा वनडे- चेन्नई- दोपहर 1:30 बजे

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों