हार्दिक पांड्या  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

हार्दिक पांड्या को चाहिए कप्तानी की कुर्सी!गुजरात टाइटंस ने क्यों ठुकराई वापसी, जानिए पूरा मामला

Hardik Pandya IPL Transfer: गुजरात टाइटंस में हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कप्तानी की शर्त सामने आने से ये डील खटाई में पड़ गई है, अब हार्दिक के प्रवक्ता की भी सफाई आई है।

सृष्टि मौर्य

Why Gujrat Titans Rejected Hardik Pandya Return? हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ भविष्य अब सवालों के घेरे में है। 2026 आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी भूमिका को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच खबर है कि हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस में वापसी की कोशिश की, लेकिन उनकी एक शर्त की वजह से ये डील आगे नहीं बढ़ सकी।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक और गुजरात टाइटंस दोनों ही दोबारा साथ आने के विचार के लिए तैयार थे। हार्दिक ने 2022 में गुजरात की कप्तानी करते हुए टीम को उसके पहले ही सीजन में आईपीएल चैंपियन बनाया था। यही वजह थी कि गुजरात की ओर से उनकी वापसी के विकल्प पर विचार किया गया। हालांकि, हार्दिक ने वापसी के लिए कप्तानी वापस देने की शर्त रख दी।

यही शर्त गुजरात टाइटंस के लिए डील ब्रेकर बन गई। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस संभावित बदलाव को लेकर बात की थी। गिल इस ट्रेड के लिए तैयार बताए जा रहे थे, लेकिन हार्दिक की कप्तानी की शर्त सामने आने के बाद गुजरात ने इस डील को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस में बात न बनना है वजह?

हार्दिक की गुजरात लौटने की कोशिश ऐसे समय में सामने आई है, जब मुंबई इंडियंस के साथ उनका भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। 2026 आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। इसके बाद टीम मैनेजमेंट की ओर से हार्दिक की कप्तानी और टीम में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी हार्दिक की वापसी के लिए तैयार थी और शुभमन गिल से भी इस बारे में चर्चा की गई थी। लेकिन जब हार्दिक की कप्तानी की शर्त सामने आई, तो सभी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

2026 IPL रहा खराब

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट हार्दिक को कप्तान बनाए रखने के पक्ष में नहीं थी और 2026 सीजन के खराब नतीजों के बाद उनकी भूमिका पर विचार किया जा रहा था। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स समेत कुछ दूसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी हार्दिक को लेकर मुंबई इंडियंस से जानकारी मांगी है।

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के फैंस के साथ रिश्ता भी हमेशा आसान नहीं रहा है। उन्होंने 2021 सीजन के बाद मुंबई का साथ छोड़ा था और 2024 में टीम में वापसी की। वापसी के बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था। इस फैसले को लेकर फैंस के बीच काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी।

हार्दिक के प्रवक्ता ने खोले राज

हालांकि, हार्दिक के प्रवक्ता ने इन खबरों पर सफाई दी है। प्रवक्ता के मुताबिक, हार्दिक ने किसी भी फ्रेंचाइजी से ट्रांसफर या ट्रेड को लेकर सीधे बातचीत नहीं की है। अगर किसी टीम ने उनसे संपर्क किया है, तो वो बातचीत मुंबई इंडियंस के जरिए ही हुई है।

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे या फिर अगले आईपीएल सीजन में किसी नई टीम के साथ नजर आएंगे। फिलहाल गुजरात टाइटंस की ओर से उनकी वापसी का रास्ता बंद हो चुका है, लेकिन दूसरी फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी ने हार्दिक के भविष्य को और भी दिलचस्प बना दिया है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे