हार्दिक पांड्या का जन्मदिन  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Hardik Pandya Birthday Special: हार्दिक पांड्या का आज है 33वां जन्मदिन, जानें संघर्ष से सफलता तक का सफर

Hardik Pandya Stats: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या आज 11 अक्टूबर 2026 को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते है हार्दिक के संघर्षों के बारे में कैसे उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • हार्दिक पंड्या 33वां जन्मदिन: 11 अक्टूबर 1993 को जन्मे हार्दिक पंड्या आज 33 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने नौवीं तक पढ़ाई छोड़ अपना जीवन क्रिकेट को समर्पित कर दिया।

  • सफल IPL कप्तान: मुंबई इंडियंस को 4 बार चैंपियन बनाने में मदद की और 2022 में गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब दिलाया।

  • ICC खिताबों में मुख्य भूमिका: भारत की 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में गेंद और बल्ले से मैच जिताऊ प्रदर्शन किया।

Hardik Pandya Biography: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आज यानी रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस तरह से वह आज के दिन 33 वर्ष के हो गए हैं। हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ था।

आज हार्दिक विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक लिमिटेड ओवर ऑलराउंडर्स में से एक हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के दम पर उन्होंने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मुकाबले जिताए हैं।

संघर्ष से सफलता का सफर

हार्दिक का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उनके पिता हिमांशु पंड्या सूरत में कार फाइनेंस का छोटा व्यवसाय चलाते थे, मगर बेटों के क्रिकेट जुनून के लिए उन्होंने वडोदरा शिफ्ट होने का बड़ा फैसला लिया और इस दौरान वह हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पंड्या का दाखिला पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे की अकादमी में कराया।

आपको बता दें कि क्रिकेट के प्रति हार्दिक का जुनून इस कदर था कि उन्होंने नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई तक छोड़ दी और पूरा ध्यान खेल पर लगा दिया और खुब मेहन किया, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट में अपनी नई पहचान बनाई।

हार्दिक पांड्या के बल्लेबाजी आंकड़े

प्रारूपमैचरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
टेस्ट1153210831.2973.8814
वनडे (ODI)941,9049232.82110.89011
टी20 अंतरराष्ट्रीय1382,2887128.24145.9109
आईपीएल (IPL)1622,9559127.88146.29010

IPL ने बदली हार्दिक की किस्मत

साल 2015 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

इसके बाद 2022 में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15 करोड़ में कप्तान बनाया और हार्दिक ने पहले ही सीजन में टीम को आईपीएल का खिताब दिला दिया। हालांकि 2024 में वे दोबारा कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस लौट गए।

हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी आंकड़े

प्रारूपमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनगेंदबाजी औसतइकॉनमी रेट
टेस्ट11175/2831.053.38
वनडे (ODI)94914/2435.55.6
टी20 अंतरराष्ट्रीय1381144/1627.138.34
आईपीएल (IPL)—82*5/3633.559.4

हार्दिक पांड्या के करियर के कुछ प्रमुख आँकड़े

उपलब्धिरिकॉर्ड
टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर108 रन
वनडे में सर्वोच्च स्कोर92 रन
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर71 रन
आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर91 रन
टेस्ट शतक1
वनडे विकेट91
टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट114
आईपीएल शतक0
आईपीएल अर्धशतक10

हार्दिक का इंटरनेशनल क्रिकेट में दबदबा

हार्दिक पांड्या ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। फिटनेस कारणों से टेस्ट फॉर्मेट से दूर रहने वाले हार्दिक वनडे और टी20 में भारत के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे।

2023 वनडे वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और 2024 टी20 वर्ल्ड कप तथा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को चैंपियन बनाने में उप-कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी के रूप में बड़ा योगदान दिया। हार्दिक ने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी भी की है, जिसमें से टीम को 10 में जीत मिली है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें