मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने ल्यूक विलियम्स, 2027 सीजन में संभालेंगे कमान, RCB को बनाया था चैंपियन

Mumbai Indians Women Coach: मुंबई इंडियंस ने ल्यूक विलियम्स को अपनी महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। RCB को खिताब दिला चुके विलियम्स 2027 सीजन में टीम की कमान संभालेंगे।
Luke Williams Appointed MI Women Head Coach
ल्यूक विलियम्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Luke Williams Appointed MI Women Head Coach: मुंबई इंडियंस ने ल्यूक विलियम्स को अपनी महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। वह टीम के आगामी सीजन की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे। विलियम्स ने लिसा कीटली की जगह ली है, जिन्होंने सिर्फ एक सीजन टीम के साथ रहने के बाद पद छोड़ दिया है।

46 वर्षीय ल्यूक विलियम्स को कोचिंग का लंबा अनुभव है। वो 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम को खिताब दिला चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स को दो बार फाइनल तक पहुंचाया और 2022-23 सीजन में टीम को पहली बार WBBL खिताब भी दिलाया।

विलियम्स की कोचिंग दौर

विलियम्स ने 2023 में विमेंस हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभाई थी। उनकी कोचिंग में टीम ने उस सीजन खिताब जीता था। 2025 से वो इंग्लैंड की महिला टीम के असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर रहे थे।

अब विलियम्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम को दोबारा मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। टीम ने 2026 सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सिर्फ तीन मैच जीते और अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी।

हेड कोच बनने पर क्या बोले विलियम्स?

मुंबई इंडियंस से जुड़ने पर विलियम्स ने कहा कि वो इस टीम का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई एक सम्मानित और सफल टीम है और उनके पास खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर कुछ अच्छा करने का मौका है।

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने भी विलियम्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विलियम्स का रिकॉर्ड अच्छा है और उनके पास महिला क्रिकेट का गहरा अनुभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विलियम्स के मार्गदर्शन और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम आगे बढ़ेगी और नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com