IND vs ZIM: भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला टीम का हुआ ऐलान, इतिहास में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें

Zimbabwe Announced Squad: जिम्बाब्वे ने भारत दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज दोनों ही देशों के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक मानी जा रही है।
India Women vs Zimbabwe Women
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

मुख्य पॉइंट्स

  • ऐतिहासिक पहली भिड़ंत: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगी। यह जिम्बाब्वे महिला टीम का पहला भारत दौरा भी है।

  • विजेता टीम बरकरार: जिम्बाब्वे ने जोसेफिन न्कोमो की कप्तानी में उसी टीम को चुना है, जिसने हाल ही में वेस्टइंडीज को हराया था।

  • सीरीज का शेड्यूल: रायपुर में 3 टी20 मैच 16, 18, 20 अक्टूबर और बड़ौदा में 3 वनडे मैच 23, 25, 28 अक्टूबर खेले जाएंगे।

Zimbabwe Announces Squad For India Tour: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इसी महीने 16 अक्टूबर 2026 से अपने ही घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर चुका है। अब इस ऐतिहासिक दौरे के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भी अपनी महिला टीम की घोषणा कर दी है।

क्रिकेट इतिहास में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने

क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमें किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

इस वजह से यह सीरीज दोनों ही देशों के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक मानी जा रही है। साथ ही, जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार भारत के दौरे पर आ रही है। भारत दौरे पर आने वाली जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार खिलाड़ी जोसेफिन न्कोमो को सौंपी गई है।

जिम्बाब्वे टीम में कोई बदलाव नहीं

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारतीय टीम के खिलाफ इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए अपनी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। उन्होंने उसी टीम पर भरोसा जताया है, जिसने हाल ही में सितंबर-अक्टूबर के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेली थी। इस टीम में कप्तान जोसेफिन न्कोमो के अलावा बिज़ा और न्धलोवु जैसी मुख्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

India Women vs Zimbabwe Women
IND vs WI: कल खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच, 15 साल बाद भिड़ेंगी दोनों टीमें

जिम्बाब्वे ने हाल ही में वेस्टइंडीज को हाराया था

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे की टीम ने हाल ही में हरारे में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से शिकस्त दी थी। यह जीत जिम्बाब्वे के लिए आईसीसी महिला चैंपियनशिप में पहली और ऐतिहासिक जीत थी, जिससे टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इसी हौसले के साथ जिम्बाब्वे टीम भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।

India Women vs Zimbabwe Women
आरोन फिंच की बड़ी भविष्यवाणी, वनडे विश्व कप 2027 के सेमीफाइनल में ये चार टीमें बनाएंगी जगह

टी-20 और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

शेड्यूल के मुताबिक, जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये तीनों टी20 मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले बड़ौदा के स्टेडियम में 23, 25 और 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे का पूरा स्क्वाड

इस प्रकार है जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: जोसेफिन न्कोमो (कप्तान), बिलेव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस न्धलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुदजाई चिगोरा, न्याशा ग्वांजुरा, नोमवेलो सिबांडा, लॉरिन फिरी, चियेड्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिकवा, टेंदाई माकुशा और शार्ने मेयर्स।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com