क्रिकेट

अंडर-23 क्रिकेट में हरियाणा के बल्लेबाज ने काटा बवाल, 44 चौके और 12 छक्कों के साथ बना डाले रिकॉर्ड 426 रन

यशवर्धन दलाल की पारी के दम पर हरियाणा ने 728 रन बना लिए हैं। यशवर्धन अभी भी क्रीज पर मौजूद है। दलाल ने 451 गेंदों का सामना करते हुए 400 रनों का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट में हरियाणा के एक बल्लेबाज रिकॉर्ड पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। हरियाणा के यशवर्धन दलाल ने मुंबई के खिलाफ 426 रनों की पारी खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया। इस पारी के साथ यशवर्धन ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। यशवर्धन ने अपनी पारी के दौरान 44 चौके और 12 छक्के लगाए। दिन का खेल खत्म होने के बाद भी क्रीज पर मौजूद थे। स्टंप्स तक हरियाणा ने 8 विकेट पर 732 रन बना लिए हैं।

गुरुग्राम के सुल्तानपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के लिए अर्श रंगा और यशवर्धन दलाल की ओपनिंग जोड़ी ने गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। पहले विकेट के लिए दोनों ने 410 रनों की साझेदारी की। जिसमें रंगा 151 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान यशवर्धन ने अपना दोहरा शतक भी पूरा कर लिया था।

समीर रिजवी का रिकॉर्ड तोड़ा

कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट में यशवर्धन दलाल एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिन्होंने टूर्नामेंट में पिछले साल ही 312 रन बनाए थे।

यशवर्धन के इस पारी के दम पर हरियाणा ने 728 रन बना लिए हैं। यशवर्धन अभी भी क्रीज पर मौजूद है। यशवर्धन ने 451 गेंदों का सामना करते हुए 400 रनों का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया।

कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट को दिए कई सितारे

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी ने भारतीय क्रिकेट को कई सितारे दिए हैं। इस टूर्नामेंट के जरिये कई महान क्रिकेटर जैसे राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और एमएस धोनी ने अपने हुनर को घरेलू क्रिकेट में दिखाया और फिर भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने। यह टूर्नामेंट विभिन्न राज्यों और क्षेत्रीय टीमों के बीच खेले जाते हैं, जिनमें चार दिवसीय मैचों का आयोजन होता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने का अनुभव मिलता है, जो उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करता है।

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?