गौतम गंभीर (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट/X) 
क्रिकेट

इंग्लैंड सीरीज से पहले गौतम गंभीर पहुंचे मां कामख्या के मंदिर, 8 महीने में यहां दो बार पहुंचे कोच

भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले कोच गौतम गंभीर गुवाहाटी में मां कामख्या के दर्शन करने पहुंचे हैं। 8 महीने में दो बार गंभीर यहां पर गए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है। टीम को अगले महीने 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया। ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में ये सीरीज खेली जाएगी

ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने हुए नजर आएंगी। इस दौरान के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोच ने अहम सीरीज से पहले एक बड़ा काम कर लिया है।

गौतम गंभीर ने लिया मां कामख्या का आशीर्वाद

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर ने मंदिर में माता के दर्शन किए। गंभीर 26 मई को गुवाहाटी के मां कामख्या मंदिर पहुंचे। यहा पर उन्होंने मंदिर में पूचा-अर्चना की। बता दें कि ये मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। मां कामख्या का मंदिर असम की राजधानी दिसपुर से 10 किलोमीटर दूर नीलांचल की पहाड़ियों में स्थित है। गौतम गंभीर के लिए 8 महीने में ये दूसरी बार है, जब वो यहां पर मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं।

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पिछले साल भी मां कामख्या के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर जो भी तीन बार दर्शन करने के लिए आता है। इसके बाद उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...