भारत और पाकिस्तान  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Ind vs Pak Final: भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला बारिश से धुला तो कौन बनेगा विजेता?

Asian Games Cricket Final 2026: एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले वाले दिन 62 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

राहुल उपाध्याय

India Vs Pakistan Asian Games Final Match: एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला कल यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (निशिन) में होगा। यह मैच भारतीय समायनुसार, सुबह 10 बजे से खेला जाएगा जबकि इस मैच का टॉस सुबह 9:30 से किया जाएगा। एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट के इस फाइनल महामुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान की महा टक्कर होने वाली है।

इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं पाकिस्तान ने भी पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है। अब दोनों के बीच फाइनल में 'करो या मरो' का मुकाबला होने वाला है।

टी-20 हेड-टू-हेड- भारत और पाकिस्तान

आपको बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 17 बार आमना-सामनाा हुआ है, जिसमें से 14 बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाई हुई है। वहीं पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सिर्फ तीन बार ही जीत नसीब हुई है।

गोल्ड मेडल मैच कहां और कैसे देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा Sony Sports 1 TV चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़) पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर यह है कि, भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले वाले दिन यानी कल 3 अक्टूबर को सुबह के समय 62 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

ऐसे में बड़ा सवाल है कि इस फाइनल मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने पर स्वर्ण पदक का हकदार कौन होगा?, तो आई जानते है इस फाइनल मैच का पूरा समीकरण।

क्या है एशियाई खेल 2026 का नया नियम?

दरअसल, एशियाई खेल 2023 में जब भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, तब भारत को बेहतर ICC रैंकिंग के आधार पर स्वर्ण पदक दिया गया था, मगर इस बार ये नियम पूरी तरह बदल चुके हैं।

बता दें कि, एशियाई के नए नियमों के अनुसार, इस बार फाइनल के बारिश से धुलने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। इस स्थिति में किसी को भी रजत पदक नहीं मिलेगा और दोनों टीमें शीर्ष स्थान साझा करेंगी।

मैच के नतीजे के लिए क्या होगा न्यूनतम ओवर?

एशियाई के नए नियमों के मुताबिक, डकवर्थ-लुईस (DLS) पद्धति से आधिकारिक नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना अनिवार्य होगा. वहीं अगर, दूसरी पारी में 5 ओवर नहीं होते हैं, तो मैच को रद्द मानकर स्वर्ण पदक साझा किया जाएगा।

सुपर ओवर में बारिश आई तो क्या होगा?

नए नियमों के मुताबिक, अगर मैच टाई यानी बराबर हो जाता है या खेल को छोटा करके सुपर ओवर की स्थिति बनती है, तो विजेता का फैसला सुपर ओवर से होगा।

इसी तरह मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर के दौरान दोबारा तेज बारिश आने और सुपर ओवर के भी पूरा न होने की स्थिति में भारतीय टीम को अपनी ICC टी-20 रैंकिंग का फायदा मिलेगा। ऐसी स्थिति में भारत को सीधा स्वर्ण पदक विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा