IND vs PAK Hockey: भारत ने पाकिस्तान को हराया, एशियन गेम्स फाइनल में एंट्री

IND vs PAK Hockey: एशियन गेम्स 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अभिषेक ने आखिरी मिनट में निर्णायक गोल दागकर भारत को जीत दिलाई।
IND vs PAK Hockey
भारत ने पाकिस्तान को हरायाSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

IND vs PAK Hockey in Asian Games: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया का एक मेडल और पक्का हो गया है। मेंस हॉकी के पहले सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला इतना रोमांचक था कि नतीजे के लिए आखिरी मिनट का इंतजार करना पड़ा। मैच के आखिरी मिनट में भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मेंस हॉकी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से मात दी है।

भारत-पाकिस्तान में कांटे की टक्कर

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दमदार अंदाज में शुरुआत की। भारत ने पहले क्वार्टर में ही पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली थी। भारत की स्थिति मुकाबले में तब और अधिक मजबूत हो गई जब भारत ने अपनी बढ़त को दूसरे क्वार्टर में 2-0 से बढ़ाकर 3-0 कर लिया।

इसके बाद मुकाबले में पाकिस्तान का पलटवार देखने को मिला पाकिस्तान ने देखते ही देखते भारत की 3-0 की बढ़त को 3-3 की बराबरी में तब्दील कर दिया।

IND vs PAK Hockey
Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराया, लगातार चौथी जीत के साथ सेमीफाइनल में ऐंट्री

आखिरी मिनट में भारत ने जीता मुकाबला

पाकिस्तान के पलटवार से मुकाबला बराबरी पर होने के बाद रोमांच और बढ़ गया। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें पूरे दमखम के साथ एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करने लगी।

मैच के आखिरी मिनट में गोल दागकर अभिषेक ने भारत को जीत दिलाई। जीत का गोल भारत की तरफ से पाकिस्तान के गोल पोस्ट पर हुआ चौथा गोल था।

विनिंग गोल भारत की तरफ से अभिषेक ने किया। इससे पहले भारत की तरफ से 3 और गोल हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत ने दागे थे। हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल और सुखजीत ने एक गोल किया था।

IND vs PAK Hockey
Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, क्रिकेट के फाइनल में अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

28 साल बाद पुरुष-महिला दोनों फाइनल में

भारत की पुरुष हॉकी टीम के फाइनल में पहुंचने के साथ ही एशियन गेम्स में वह नजारा देखने को मिला जो 28 साल पहले हुआ था। 1998 के बाद यह पहली बार है जब भारत की पुरुष और महिला टीम एशियन गेम्स हॉकी के फाइनल में पहुंची है। महिला टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com