IND vs WI: 405 रन का पहाड़ भी छोटा पड़ा, गिल-रोहित ने वेस्टइंडीज की उड़ाई धज्जियां

India vs West Indies ODI: शुभमन गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन जड़कर वनडे में अपना दूसरा दोहरा शतक लगाया। भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के जवाब में 43.3 ओवर में जीत दर्ज की।
shubman gill double century ind vs wi
शुभमन गिलSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

India vs West Indies 2nd ODI Match Result: कप्तान शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। बुधवार को खेले गए इस मैच में दमदार जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। इस टीम को 37 के स्कोर पर कीसी कार्टी (9) के रूप में पहला झटका लग गया था, जिसके बाद जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों में 110 रन जोड़ते हुए टीम को 147 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने जड़ा शतक

कैंपबेल 68 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने आमिर जंगू के साथ 131 गेंदो में 182 रन जोड़कर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।

होप 94 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे, जबकि आमिर 77 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 114 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, रोस्टन चेज ने 29 रन की नाबाद पारी खेली।

shubman gill double century ind vs wi
शुभमन ग‍िल ने जड़ दी सबसे तेज डबल सेंचुरी, खेली रन चेज में सबसे बड़ी पारी

भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

भारत के लिए गूरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में भारत ने 43.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 158 गेंदों में 255 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

रोहित 75 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 65 रन जुटाकर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।

गिल ने मचाया तहलका

यहां से गिल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 68 गेदों में 86 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। गिल 133 गेंदों में 223 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान 8 छक्के और 26 चौके लगाए।

यह वनडे फॉर्मेट में गिल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। ऋतुराज गायकवाड़ 37 गेंदों में 2 चौकों के साथ 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मेहमान टीम की तरफ से जेडेन सील्स और शमार जोसेफ ने एक-एक सफलताएं हासिल कीं।

shubman gill double century ind vs wi
Rohit Sharma Century: 72 गेंदों में शतक, हिटमैन ने एक पारी में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड; अनोखा सेलिब्रेशन वायरल

भारत ने सीरीज का पहला मैच भी 8 विकेट से अंतर से अपने नाम किया था। अब तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है, जिसके बाद 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com