इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अहम मुकाबले से पहले इंग्लैंड का ऐलान, प्लेइंग 11 हुई फाइनल, 3 साल बाद धाकड़ ऑलराउंडर को मिला मौका

England Cricket Team: इंग्लैंड ने 4 दिसंबर से गाबा में होने वाले एशेज 2025 के दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जिसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

संजय सिंह बिष्ट

AUS vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां प्रतिष्ठित एशेज सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट इंग्लैंड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। महज दो दिनों में मैच खत्म हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को 8 विकेट से मात दे दी। इस करारी हार के बाद अब इंग्लैंड गाबा में होने वाले दूसरे टेस्ट में मजबूत वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर चुका है। यह मैच 4 दिसंबर से खेला जाएगा और इससे पहले इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने नई प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।

विल जैक्स को तीन साल बाद मौका, मार्क वुड बाहर

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा फेरबदल किया है। तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका दिया गया है। 27 वर्षीय जैक्स ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। अपने शुरुआती टेस्ट में उन्होंने रावलपिंडी की बल्लेबाजी स्वर्ग जैसी पिच पर 6 विकेट झटककर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बावजूद वह लंबे समय तक टीम में जगह नहीं बना पाए और टीम से बाहर हो गए थे। करीब तीन साल बाद अब उन्हें दोबारा मौका मिला है और इंग्लिश फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जैक्स अपनी उपयोगी स्पिन और तेज रन बनाने की क्षमता से टीम की स्थिति मजबूती देंगे। अब तक जैक्स ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट खेले हैं जिनमें 89 रन बनाने के साथ 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

पिछले तीन सालों में संघर्ष रहा प्रदर्शन

विल जैक्स का घरेलू रिकॉर्ड यह साफ दिखाता है कि उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले दो सीजन में उन्होंने केवल पांच फर्स्ट-क्लास मैच खेले और 2025 की काउंटी चैंपियनशिप में उनकी गेंदबाजी का औसत 38.80 रहा। अगर वह इस टेस्ट में एक विकेट भी लेते हैं, तो यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका 50वां विकेट होगा।

हालांकि टेस्ट से दूर रहने के बावजूद लिमिटेड-ओवर फॉर्मेट में इंग्लिश टीम मैनेजमेंट ने उन्हें लगातार इस्तेमाल किया है। उन्होंने ODI और T20I मिलाकर 50 मैच खेले हैं, जिनमें उनका प्रदर्शन साधारण रहा है और उन्हें केवल नौ विकेट मिल पाए हैं।

समर के दौरान हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ किए गए अतिरिक्त काम ने फिर से टेस्ट टीम का दरवाजा खोला और यही वजह रही कि उन्हें अक्टूबर में दो साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट