WTC में जो रूट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Joe Root Creates History in WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जो रूट ने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट ने यह कारनामा ओवल की दूसरी पारी में किया।
WTC में जो रूट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Joe Root Completed 6000 Runs In WTC: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान जो रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रूट ने अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 6000 रन पूरा करके इतिहास रच दिया। वो इस आंकड़े पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बने।

जो रूट ने यह उपलब्धि अपने 69वें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच में किया। पहली पारी में 29 रन पर आउट हुए रूट को WTC में 6000 रन पूरे करने के लिए दूसरी पारी में 25 रनों की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि 40वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाकर हासिल कर लिया। रूट उस समय 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर
जो रूट इंग्लैंड 69* 6003* 52.61 262
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 55 4278 49.74 211
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 53 4225 48.01 215
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 57 3616 37.66 176
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया 52 3300 40.24 175
उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया 43 3288 45.04 232
जैक क्रॉली इंग्लैंड 52* 3041 32.77 267
बाबर आज़म पाकिस्तान 36 2998 48.35 196
ओली पोप इंग्लैंड 51* 2868 32.96 196
केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड 28 2822 61.34 251

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक रूट ने भारतीय टीम के खिलाफ 1882* रन बनाए हैं।  दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज ओली पोप की अगुवाई वाली टीम के लिए चल रहे मैच की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम इस सीरीज को 3-1 से जीतने में कामयाब रहेगी।

WTC में रूट का रिकॉर्ड

विरोधी टीम मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक / अर्धशतक
भारत 19 1885* 60.64 218 8 / 3
ऑस्ट्रेलिया 15 1059 37.82 118* 1 / 9
श्रीलंका 5 801 89.00 228 4 / 1
वेस्टइंडीज 8 710 54.61 153 3 / 3
न्यूज़ीलैंड 6 614 68.22 176 3 / 2
पाकिस्तान 9 571 43.92 262 1 / 1
दक्षिण अफ्रीका 7 363 33.00 61 0 / 3
कुल 69 6003* 52.59 262 20 / 22

भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर 20 टेस्ट मैचों में रूट ने नौ शतक बनाए हैं। दुनिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज घरेलू मैदान पर एक टीम के खिलाफ नौ टेस्ट शतक नहीं लगा पाया है। रूट के बाद दूसरे नंबर पर डॉन ब्रैडमैन हैं। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घर में 8 शतक बनाए थे।

घरेलू टेस्ट मैचों में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक

खिलाड़ी देश शतक विरोधी टीम स्थान (घरेलू)
जो रूट इंग्लैंड 9 भारत इंग्लैंड
डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 8 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 7 भारत ऑस्ट्रेलिया
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 7 भारत ऑस्ट्रेलिया

अगर रूट ओवल टेस्ट में भी शतक जड़ देते हैं, तो वह घरेलू मैदान पर 24 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक वह रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और महेला जयवर्धने की बराबरी पर हैं। इस खिलाड़ियों के नाम घरेलू मैदान में 23 टेस्ट शतक है। रूट की नजरें अब इनके रिकॉर्ड पर भी होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com