दुशान हेमंथा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 से वानिंदु हसरंगा हुए बाहर, इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

Dushan Hemantha Replacement: दुशान हेमंथा को टी20 वर्ल्ड कप की टिकट मिल गई है। वानिंदु हसरंगा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह श्रीलंका ने दुशान हेमंथा को शामिल की है।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka Announce Replacement: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को टीम में शामिल किया गया है। इस बदलाव को आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी (ETC) ने मंजूरी दे दी है।

हसरंगा को आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के शुरुआती मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि चोटिल होने के बावजूद उन्होंने शानदार जुझारूपन दिखाया और अपने चार ओवर पूरे किए। इस मैच में उन्होंने 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे। लेकिन मैच के बाद कराए गए एमआरआई स्कैन में उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट की पुष्टि हुई, जिसके चलते उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

वानिंदु हसरंगा की जगह हेमंथा टीम में शामिल

31 वर्षीय दुशान हेमंथा अब उनकी जगह टीम में शामिल होंगे। हेमंथा अब तक श्रीलंका के लिए पांच वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। वह एक उपयोगी स्पिन ऑलराउंडर माने जाते हैं और टीम को गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन प्रदान कर सकते हैं। श्रीलंका का अगला मुकाबला गुरुवार को ओमान के खिलाफ खेला जाना है, जिसमें हेमंथा से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद होगी।

ICC ने दुशान हेमंथा को शामिल करने की मंजूरी दी

आईसीसी ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने वानिंदु हसरंगा के स्थान पर दुशान हेमंथा को श्रीलंकाई टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।”

ब्रेसवेल की जगह किसे मिलेगा मौका?

इसी बीच आईसीसी ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट को भी मंजूरी दे दी है। ब्रेसवेल को 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान पिंडली में चोट लगी थी। हालांकि न्यूजीलैंड ने अभी तक उनके स्थानापन्न खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है।

गौरतलब है कि खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की स्वीकृति आवश्यक होती है। इस समिति में आईसीसी के जनरल मैनेजर वसीम खान, गौरव सक्सेना, हेमांग अमीन और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शॉन पोलक शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO