अंकित कुमार और यश ढुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी में यश ढुल के शतक से नॉर्थ जोन जीत की ओर, तीसरे दिन की समाप्ति पर बनाई 563 रनों की बढ़त

North Zone vs East Zone, Quarter-Final: नॉर्थ जोन के लिए दूसरी पारी में दो बल्लेबाजों में शतक जड़ा। इसके साथ ही तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक नॉर्थ जोन ने 563 रनों की बढ़त बना ली है।

उज्जवल सिन्हा

Duleep Trophy Quarter-Final, North Zone vs East Zone: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-1 में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नॉर्थ जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। नॉर्थ जोन इस मुकाबले को जीत की ओर लेकर जा रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम के पास कुल 563 रनों की बढ़त हो गई है। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 388 रन बनाए हैं।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में जारी इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 405 रन बनाए। टीम के लिए कन्हैया वधावन ने 152 गेंदों में सर्वाधिक 76 रन बनाए। इनके अलावा आयुष बदोनी ने 60 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मनीषी ने 111 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए, जबकि सूरज जायसवाल को 2 विकेट हाथ लगे।

ईस्ट जोन पहली पारी में 230 रनों पर सिमटी

इसके जवाब में ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में महज 230 रन पर सिमट गई। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ईस्ट जोन महज 66 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान रियान पराग ने टीम को संभाला, लेकिन उसे विशाल स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।ईस्ट जोन की ओर से विराट सिंह ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इनके अलावा, उत्कर्ष सिंह ने 38, जबकि रियान पराग ने 39 रन जुटाए। नॉर्थ जोन की ओर से आकिब नबी ने 5 शिकार किए, जबकि हर्षित राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

पहली पारी के आधार पर हासिल की थी 175 रनों की लीड

पहली पारी के आधार पर नॉर्थ जोन के पास 175 रन की लीड थी। टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। कप्तान अंकित कुमार ने शुभम खजूरिया के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जुटाए। शुभम 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ने यश ढुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 240 जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। यश 3 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 133 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

टीम 294 के स्कोर तक अपना दूसरा विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अंकित कुमार ने आयुष बदोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की अटूट साझेदारी करते हुए दिन की समाप्ति तक टीम को 400 के करीब ला दिया। अंकित दूसरी पारी में 264 गेंदों का सामना कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 168 रन जुटा लिए हैं। वहीं, आयुष 56 रन बनाकर नाबाद हैं। विपक्षी टीम के लिए सूरज जायसवाल और रियान पराग एक-एक शिकार कर चुके हैं। (आईएएनएस)

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें