क्रिकेट

WPL 2026: जीत के इरादे से उतरी दिल्ली कैपिटल्स, टॉस जीतकर पहले RCB को दिया बल्लेबाजी का निमंत्रण

RCBW vs DCW: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

उज्जवल सिन्हा

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, 15th Match: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में शनिवार को खेले जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। लाइट्स में बॉल ज्यादा अच्छे से स्किड करेगी और ओस भी आएगी। यहां शायद बॉल बैट पर अच्छे से आएगी, लेकिन हमने जो देखा और पढ़ा है, उसके हिसाब से बॉल थोड़ी नीची रह सकती है। इसलिए गेम प्लान वही रहेगा। हमारी टीम में दो बदलाव हैं- लूसी हैमिल्टन बाहर हैं और चिनेले हेनरी अंदर आई हैं। दीया चोटिल हैं और उनकी जगह मिन्नू मणि वापस आई हैं।"

वहीं, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हम फील्डिंग करना चाहते थे। आज हवा चल रही है, इसलिए हमें पिछले मैचों जितनी ओस की उम्मीद नहीं है, जब हवा चलती है, तो ओस कम पड़ती है। इसलिए पहले बैटिंग करना निश्चित रूप से हमारे दिमाग में था। हमारी टीम में एक बदलाव है- अरु फिट हैं और वापस आ गई है, प्रेमा बाहर हैं।"

दिल्ली की नजरें प्लेऑफ में जगह बनाने पर

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ 3 मैच शेष हैं। दिल्ली कैपिटल्स का सामना इन-फॉर्म और अजेय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है, जिसने पहले ही क्वालिफिकेशन पक्का कर लिया है। आरसीबी अब तक सभी 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने 10 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 2 मैच जीतने के बाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। यह टीम जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे और लॉरेन बेल।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान