दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB से मिली शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, अगले मुकाबले में खेलेगा ये मैच विनर खिलाड़ी

Delhi Capitals: आरसीबी के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भी दिल्ली के लिए राहत की खबर है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज अगले मैच में राजस्थान के खिलाफ वापसी कर सकता है।

संजय सिंह बिष्ट

Lungi Ngidi Health Update: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है, जिससे उनकी स्थिति अंक तालिका में कमजोर नजर आने लगी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब टीम को आने वाले मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। हालांकि इस बीच टीम के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है, जिसने फैंस को थोड़ी उम्मीद जरूर दी है।

फिट हुए लुंगी एनगिडी, वापसी को तैयार

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अब चोट से उबर चुके हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में वह टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। एनगिडी को फील्डिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए मैदान से दूर रहना पड़ा। उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अस्पताल से मिली छुट्टी, अब पूरी तरह स्वस्थ

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लुंगी एनगिडी एक हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उस समय उनकी चोट को लेकर काफी चिंता जताई जा रही थी। हालांकि अब उनकी स्थिति पूरी तरह से ठीक बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। राहत की बात यह रही कि समय पर इलाज मिलने से उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं हुई और अब वह धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल कर रहे हैं।

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में लुंगी एनगिडी हिस्सा नहीं ले पाए थे, क्योंकि उनकी चोट काफी गंभीर थी और उन्हें दर्द में भी देखा गया था। उस दौरान ट्रैफिक पुलिस की मदद से उन्हें महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका। कन्कशन नियम के तहत सिर में चोट लगने के बाद खिलाड़ी को कुछ समय तक मैदान से दूर रहना पड़ता है। अब पूरी तरह फिट होने के बाद वह राजस्थान के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। इस सीजन में एनगिडी ने 7 मैचों में 7 विकेट लेकर टीम के लिए अहम योगदान दिया है और उनकी वापसी से दिल्ली को बड़ी मजबूती मिल सकती है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल