दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर

IPL 2026: आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। टीम पावरप्ले में सिर्फ 13 रन ही बना सकी और आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर दर्ज कर लिया।

संजय सिंह बिष्ट

IPL History Lowest Powerplay Score: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में डेब्यू कर रहे साहिल परख को शानदार इनस्विंग यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर केएल राहुल और समीर रिजवी को पवेलियन भेजकर दिल्ली को शुरुआती झटका दे दिया।

शुरुआती ओवरों में दिल्ली का बुरा हाल

दिल्ली कैपिटल्स की हालत लगातार खराब होती गई। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर टीम को 7 रन पर 5 विकेट के संकट में डाल दिया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने नीतीश राणा को भी आउट कर दिया। महज 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 9 रन पर 6 विकेट हो चुका था, जो किसी भी टीम के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति थी।

पावरप्ले में बना शर्मनाक स्कोर

लगातार गिरते विकेटों के बीच डेविड मिलर और इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति बेहद धीमी रही। दोनों बल्लेबाज अगले तीन ओवरों में सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में मात्र 13 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर बन गया।

पावरप्ले के दौरान IPL इतिहास के सबसे कम स्कोर

टीम स्कोर बनाम स्थान सीजन
दिल्ली कैपिटल्स 13/6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली 2026
राजस्थान रॉयल्स 14/2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु केप टाउन 2009
सनराइजर्स हैदराबाद 14/3 राजस्थान रॉयल्स पुणे 2022
चेन्नई सुपर किंग्स 15/2 कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2011
चेन्नई सुपर किंग्स 16/1 दिल्ली कैपिटल्स रायपुर 2015
चेन्नई सुपर किंग्स 16/1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई 2019

टूटा पुराना रिकॉर्ड, दिल्ली के नाम नया दाग

इससे पहले आईपीएल में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर 14 रन था, जो राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज था। राजस्थान ने 2009 में आरसीबी के खिलाफ 14 रन बनाए थे, जबकि हैदराबाद ने 2022 में राजस्थान के खिलाफ यही स्कोर किया था। अब दिल्ली कैपिटल्स ने 13 रन बनाकर इस अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है, जो टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ।

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम