चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

CSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे

CSK: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार 200+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया। CSK ने टी20 में यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया।

उज्जवल सिन्हा

CSK's Unwanted Record: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो गया है। इस सीजन का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स के बीच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। जिसमें पंजाब किंग्स ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

आईपीएल की मजबूत टीम मानी जाने वाली सीएसके के लिए पंजाब किंग्स सबसे बड़ा खतरा साबित हुई है। पंजाब ने एक बार फिर से सीएसके के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया है। यह पहला मौका नहीं है जब पंजाब ने सीएसके के खिलाफ 200 से अधिक रन के लक्ष्य को हासिल किया है। पंजाब ने पांचवीं बार 200 से अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए सीएसके को हराया है।

200 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा बार हारी CSK

सीएसके ने 6 बार पंजाब के खिलाफ 200 या उससे अधिक रन पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया और 5 बार हारी है। टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद मैच गंवाने का यह रिकॉर्ड है। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज है जो 200 से अधिक रन बनाने के बाद भी 4 बार हारी है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया। आईपीएल 2025 में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल इतिहास का सफलतम चेज है।

पंजाब किंग्स द्वारा सर्वाधिक सफल लक्ष्य का पीछा (आईपीएल)

  • 262 बनाम केकेआर कोलकाता 2025
  • 210 बनाम सीएसके चेन्नई 2026 *
  • 206 बनाम सीएसके अबू धाबी 2014
  • 206 बनाम एसआरएच हैदराबाद 2014
  • 206 बनाम आरसीबी नवी मुंबई 2022

पंजाब 9 बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल कर चुकी है। आईपीएल में पंजाब के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई टीम नहीं है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 बार यह उपलब्धि हासिल की है।

टी20 क्रिकेट में सबसे सफल 200+ चेज

  • 9 पंजाब किंग्स
  • 7 ऑस्ट्रेलिया

मुकाबले का हाल

मैच पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 43 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से बनाए 73 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे। इसके अलावा शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 45 और सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। पंजाब ने प्रियांश के 11 गेंदों पर 39, प्रभसिमरन के 34 गेंदों पर 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से बनाए 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी