महेंद्र सिंह धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

CSK के लग रहे एक के बाद एक बड़े झटके, अब सबसे बड़ा मैच विनर पहले 3 मुकाबलों से हुआ बाहर!

CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी, लेकिन शुरू से पहले एमएस धोनी, नाथन एलिस समेत 3 खिलाड़ियों की चोट से बड़ा झटका लगा है।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले लगातार तीसरा बड़ा झटका लगा है। टीम पहले ही चोटों से जूझ रही थी और अब एक और अहम खिलाड़ी के बाहर होने की खबर ने फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है।

नाथन एलिस और धोनी पहले ही बाहर

सीएसके को पहला झटका तब लगा जब तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए। इसके बाद दूसरा बड़ा नुकसान तब हुआ जब दिग्गज कप्तान एमएस धोनी चोट के कारण शुरुआती 6 मुकाबलों से बाहर हो गए। इससे टीम का संतुलन पहले ही बिगड़ चुका है।

डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल

अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार सीएसके के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण वह शुरुआती 2 से 3 मैच मिस कर सकते हैं। ब्रेविस मिडिल ऑर्डर के अहम खिलाड़ी हैं और उनकी गैरमौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकती है। अगर ब्रेविस फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसके अलावा सरफराज खान भी प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं, खासकर स्पिन के खिलाफ उनकी मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए।

ब्रेविस का पिछला प्रदर्शन

ब्रेविस ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैचों में 180 के स्ट्राइक रेट और 37.50 की औसत से 225 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उन्होंने 17 छक्के भी जड़े। आईपीएल के बाद भी ब्रेविस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी फॉर्म बरकरार रखी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अहम पारियां खेलीं।

पहले से ही धोनी की गैरमौजूदगी में दबाव झेल रही सीएसके के लिए ब्रेविस की चोट चिंता का विषय है। हालांकि टीम के फिजियो उनकी रिकवरी पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अब देखना होगा कि सीएसके इन शुरुआती झटकों के बावजूद अपने अभियान की कैसी शुरुआत करती है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज