KKR सावधान! रोहित शर्मा के मूड को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने दी चेतावनी, कहा- ईडन गार्डन्स कोहराम मचाएंगे 'हिटमैन'

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में अभियान शुरू करेगी, मैच से पहले रोहित शर्मा पर के श्रीकांत का बड़ा बयान आया।
X Indian Cricketer Statement on Rohit Sharma
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Former selector Krishnamachari Srikkanth's statement on Rohit Sharma: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

मुंबई की नजर खराब रिकॉर्ड बदलने पर

मुंबई इंडियंस का केकेआर के खिलाफ आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है, लेकिन एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि टीम पिछले 14 सालों से सीजन का पहला मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी है। ऐसे में इस बार टीम इस सिलसिले को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

श्रीकांत का रोहित को लेकर बड़ा बयान

मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता कृष्णमचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह इस टीम के गेंदबाजों पर हमेशा हावी रहते हैं। श्रीकांत ने अपने बयान में कहा कि कुछ साल पहले तक रोहित के लिए केकेआर ‘हलवा’ की तरह थी और इस बार भी वह विपक्षी गेंदबाजी को उसी अंदाज में खेल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही रोहित को केकेआर का सामना करना होता है, वह अपने कम्फर्ट जोन में आ जाते हैं और खुलकर बल्लेबाजी करते हैं।

केकेआर के खिलाफ रोहित का दमदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का आईपीएल में केकेआर के खिलाफ प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित ने केकेआर के खिलाफ अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.68 के औसत से 1083 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक देखने को मिले हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 127.86 का रहा है, जो उनके आक्रामक अंदाज को दिखाता है।

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सभी की नजरें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। अगर वह अपने रिकॉर्ड के अनुसार प्रदर्शन करते हैं, तो मुंबई इंडियंस को जीत की राह पर ले जा सकते हैं। वहीं केकेआर की कोशिश होगी कि वह इस बार रोहित को जल्दी आउट कर मैच पर पकड़ बनाए। अब देखना होगा कि क्या मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच का खराब रिकॉर्ड तोड़ पाती है या फिर केकेआर एक बार फिर उन्हें झटका देने में सफल रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com