कॉलिन मुनरो (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कॉलिन मुनरो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो 'यूनिवर्स बॉस' से नहीं हो पाया वो कर गया कीवी बल्लेबाज

Caribbean Premier League 2025: कॉलिन मुनरो इस वक्त सीपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने इस लीग में बल्लेबाजी करते हुए एक रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज तक दुनिया को कोई अन्य बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

संजय सिंह बिष्ट

Colin Munro Created History: किवी टीम न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज कॉलिन मुनरो इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 खेल रहे हैं। इस दौरान वो त्रिनिबागो नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं। इस टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। बता दें कि बीते कुछ सालों से सीपीएल की टीम नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं।

सीपीएल 2025 में कॉलिन मुनरो ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया है। इस दौरान उन्होंने मशहूर कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड से बड़ा काम कर गए हैं। कुल मिलाकर ये कहें कि जो गेल और पोलार्ड नहीं कर पाए हैं, वो कॉलिन मुनरो ने कर दिखाया है।

कॉलिन मुनरो ने रचा इतिहास

कॉलिन मुनरो ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। अब वो सीपीएल इतिहास में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने सीपीएल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए 2500 से ज्यादा रन बना दिए हैं। बता दें कि सीपीएल 2025 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच 17वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुनरो ने कुल 52 रन बनाए।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में कॉलिन मुनको पिछले कुछ सालों से लगातार खेल रहे हैं। अब तक वो इस लीग के कुल 79 मुकाबले खेल चुके हैं। 79 मुकाबलों में इस किवी बल्लेबाज ने 2500 से ज्यादा रन बना दिए हैं। अब तक कैरेबिनय प्रीमियर लीग के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज इतने रन नहीं बना सकता है। ऐसे में ये मुनरो के लिए इस लीग के हवाले से बड़ी उपलब्धि है।

सीपीएल 2025 का सीजन कॉलिन मुनरो के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है। मुनरो ने मौजूदा सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में शतक जड़ दिया था। उन्होंने इस सीजन में अब तक कुल 6 मुकाबले खेल लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 55.83 की शानदार औसत के साथ कुल 335 रन बना दिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.55 का रहा है। वहीं, मुनरो के बल्ले से इस टूर्नामेंट अब तक कुल 15 छक्के और 38 चौके निकले हैं। यही नहीं वो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं।

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई