सीएम भूपेंद्र पटेल और चेतेश्वर पुजारा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट पर गुजरात के सीएम का शुभकामना संदेश, कहा- उनकी क्रिकेट यात्रा अद्भुत

Cheteshwar Pujara Test Retirement: चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Cheteshwar Pujara Retirement: बीते रविवार 24 अगस्त को टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने ये घोषणा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद की। इस सीरीज में उनका चयन नहीं हुआ था। उनके संन्यास के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स व राजनीतिक हस्तियों ने पुजारा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में गुजरात के सीएम ने भी उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।

विदेशी जीत में पुजारा की मौजूदगी रही- भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चेतेश्वर पुजारा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामना दी। सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा कि "गुजरात के गौरव चेतेश्वर पुजारा की क्रिकेट यात्रा अद्भुत रही। खासकर भारत की ऐतिहासिक विदेशी जीतों में उनकी मौजूदगी, बेजोड़ तकनीक और अटूट धैर्य ने देश को अनगिनत यादगार पल दिए हैं।" इसके आगे सीएम ने लिखा कि "राजकोट से लेकर विश्व मंच तक, आपने सचमुच गुजरात की क्रिकेट भावना को मूर्त रूप दिया है। आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"

संन्यास के लोकर कई दिग्गज खिलाड़ियों से बात की- चेतेश्वर पुजारा

राजकोट में जन्मे चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें भारत की ओर से खेलने पर फख्र है। टीम के साथ उनकी कुछ ऐसी यादे हैं, जो कभी भुलाई नहीं जा सकतीं। पुजारा ने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से संन्यास पर विचार कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने परिवार और दिग्गज खिलाड़ियों से बात भी की थी।

इसी के साथ पुजारा ने साल 2018 और 2021 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को अपने करियर का यादगार टूर्नामेंट बताया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने पर खुशी जताई। पुजारा ने स्पष्ट किया है कि भले ही वह क्रिकेट नहीं खेलेंगे, लेकिन क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत की युवा टीम की सराहना करते हुए भविष्य में शानदार प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई है।

चेतेश्वर पुजारा ने अक्टूबर 2010 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 103 टेस्ट मुकाबलों की 176 पारियों में 43.60 की औसत के साथ 7,195 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। पुजारा ने भारत की ओर से पांच वनडे मैच भी खेले, जिसमें 51 रन बनाए।

एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट