दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

DPL 2025: मनी ग्रेवाल की हैट्रिक से पस्त हुए राइडर्स, किंग्स ने धाकड़ अंदाज में जीता मुकाबला

DPL 2025: सेंट्रल दिल्ली किंग्स को उसका पहला झटका 25 के स्कोर पर लगा। तब कौशल सुमन अपना विकेट गवां चुके थे। ये टीम के लिए बड़ा झटका था। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए। 

संजय सिंह बिष्ट

Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में बीते मंगलवार को सीजन का 39वां मुकाबला खेला गया। ये मुकाबाल सेंट्रल दिल्ली किंग्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच हुआ। इस मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रन के शिकस्त दी। इसस पहले दिल्ली राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर दिल्ली किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर महज 155 रन ही बना सकी।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स को उसका पहला झटका 25 के स्कोर पर लगा। तब कौशल सुमन अपना विकेट गवां चुके थे। ये टीम के लिए बड़ा झटका था। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए।

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने बनाए 22 रन

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने डेब्यू मैच में कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर सके। वो 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आर्यवीर की इस पारी में कुल चार चौके शामिल थे। वहीं, कप्तान जोंटी सिद्धू इस मुकाबले में प्लॉप साबित रहे। वो दो रन से ज्यादा टीम के खाते में नहीं जोड़ सके। किंग्स 48 रन तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से युगल सैनी ने जसवीर सहरावत के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन जुटाते हुए टीम को संभाला। युगल सैनी 32 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जसवीर ने 35 गेंदों में नाबाद 37 रन जुटाए।

मनी ग्रेवाल ने ली हैट्रिक

विपक्षी खेमे से रौनक वाघले ने सर्वाधिक दो शिकार किए, जबकि रोहित यादव, मयंक रावत और अखिल चौधरी को एक-एक सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम 16 ओवरों में महज 93 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 6 रन पर सुजल सिंह (1) के रूप में झटका लगा। तीसरे ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर क्रमश: हार्दिक शर्मा (4), शिवम त्रिपाठी (0) और अनुज रावत (0) को आउट करते हुए मनी ग्रेवाल ने हैट्रिक पूरी की।

यहां से राइडर्स की टीम संभल नहीं सकी। अर्पित राणा 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रौनक ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अखिल चौधरी ने 22 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए मनी ग्रेवाल ने चार ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक पांच शिकार किए। उनके अलावा गविंश खुराना ने दो विकेट चटकाए।

एजेंसी इनपुट के साथ

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?