ब्रायडन कार्स  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

ब्रायडन कार्स के खिलाफ पुलिस जांच बंद, कथित पीड़ित ने शिकायत से किया इनकार; मामले में नहीं लगा कोई चार्ज

Brydon Carse Case: डर्बीशायर पुलिस ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स के खिलाफ जांच बंद कर दी है। पीड़ित के शिकायत से इनकार के बाद उन्हें बिना किसी चार्ज के रिहा कर दिया गया।

सृष्टि मौर्य

Derbyshire Police Close Brydon Carse Investigation: र्बीशायर पुलिस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स से जुड़े मामले की जांच बंद कर दी है। जांच के बाद कार्स पर कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कथित पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि डर्बी सिटी सेंटर में हमले की रिपोर्ट से जुड़ी जांच पूरी कर दी गई है। हालांकि, पुलिस जांच खत्म होने के बाद अब कार्स को क्रिकेट रेगुलेटर की जांच का सामना करना पड़ सकता है।

23 अगस्त को सामने आया था वीडियो

23 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ब्रायडन कार्स हथकड़ी पहने नजर आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, डर्बी के वार्डविक इलाके में स्थित मॉली मैलोन बार में अधिकारियों को बुलाया गया था।

ब्रायडन कार्स को नशे में होने और बदतमीजी करने के शक में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। घटना के समय कार्स घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए खेल रहे थे। वो पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा भी थे, लेकिन घटना के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और वह टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके।

श्रीलंका सीरीज से भी रहे बाहर

इस मामले की वजह से कार्स को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज से भी बाहर रखा गया था। उस समय डर्बीशायर पुलिस ने उनके खिलाफ सामने आए मामले की जांच शुरू करने की जानकारी दी थी। पिछले सप्ताह इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा था कि कार्स को मैदान के बाहर अपने व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा था कि कार्स को डर्बी की घटना से जुड़े मामलों पर काम करना चाहिए और खुद को सही तरीके से तैयार करने के लिए समय लेना चाहिए। कार्स घटना के बाद से काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेल रहे हैं। हालांकि, वह इस राउंड में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें