बिहार टीम चैंपियन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बिहार ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का खिताब, वैभव सूर्यवंशी की टीम को एलीट ग्रुप में एंट्री

Manipur vs Bihar: विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। बिहार की टीम अगले सीजन के लिए एलीट ग्रुप में पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

Manipur vs Bihar, Vijay Hazare Trophy Plate Group, Final at Ranchi: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे 2025-26 के प्लेट ग्रुप का खिताब बिहार ने अपने नाम किया है। बिहार ने मणिपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। साथ ही साथ वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी वाली बिहार की टीम अगले सीजन के लिए एलीट ग्रुप में पहुंच गई है। बिहार ने मणिपुर को 6 विकेट से हराया।

रांची के जेएसीए स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सकीबुल गनी का यह फैसला तेज गेंदबाज शब्बीर खान ने सही साबित किया। शब्बीर खान ने मणिपुर के खिलाफ हैट्रिक सहित कुल 7 विकेट लेकर कमर तोड़ दी। हालांकि, इसके बावजूद मणिपुर की टीम 169 रन बनाए। मणिपुर के लिए उलेन्याई ख्वाइराकपम ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली।

शब्बीर खान के 7 विकेट से ढेर हुई मणिपुर की टीम

वहीं उसके अलावा फिरोइजम सिंह ने 51, एल किशन सिंघा ने 10 और किशन ठोकचोम सिंह ने 17 रन बनाए। मणिपुर के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इसमें चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। बिहार के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शब्बीर खान ने 30 रन देकर हैट्रिक सहित 7 विकेट चटकाए। वहीं उसके अलावा हिमांशु तिवारी ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

आयुष लोहारुका ने खेली कमाल की खेली

फाइनल जीतने के लिए 170 रनों का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने शानदार शुरुआत की। हालांकि, 35 के स्कोर पर पीयूष सिंह 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आयुष लोहारुका ने पारी को संभाला और मंगल महरौर के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। लेकिन मंगल महरौर 32 रन बनाकर चलते बने। यहां से आयुष ने एक छोर संभाले रखा और लगातार बोर्ड पर रन लगाते रहे।

सकीबुल गनी भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आयुष ने आकाश राज के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की और बिहार की टीम को सुनिश्चित किया। हालांकि, जीत से पहले आयुष लोहारुका 75 रन बनाकर आउट हो गए। आकाश राज ने नाबाद 20 और बिपिन सौरभ ने नाबाद 8 रन बनाकर टीम को चैंपियन बना दिया। मणिपुर के लिए विश्वोर्जित सिंह ने 1, फिरोइजम सिंह ने 1, किशन ठोकचोम सिंह ने 1 और एल किशन सिंघा ने 1 विकेट चटकाए।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान