भुवनेश्वर कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

CSK के खिलाफ जीत के बाद Bhuvneshwar Kumar ने की बल्लेबाजों की तारीफ, कहा- बल्लेबाजों ने हमारा काम आसान किया

Bhuvneshwar Kumar: IPL 2026 में आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हराया। भुवनेश्वर कुमार ने बल्लेबाजों की तारीफ की, टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारियों का जिक्र किया।

उज्जवल सिन्हा

Bhuvneshwar Kumar on RCB Batter: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हराया। आरसीबी की जीत में भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर ने कहा कि बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए काफी हद तक काम आसान कर दिया।

भुवनेश्वर कुमार ने टिम डेविड की धमाकेदार पारी की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डेविड की पारी को देखकर हम यह नहीं समझ पा रहे थे कि खुश हों या फिर चिंतित, क्योंकि दूसरी पारी में हमें भी गेंदबाजी करनी थी। टिम डेविड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए।

Bhuvneshwar Kumar ने चटकाए 3 विकेट

वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। आरसीबी के लिए गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे, प्रशांत वीर और नूर अहमद का विकेट अपने नाम किया। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 3 विकेट निकाले।

सीएसके के खिलाफ मिली जीत के बाद Bhuvneshwar Kumar ने क्या कहा?

सीएसके के खिलाफ मिली जीत के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की उससे चीजें आसान हो गईं। हालांकि, जब हमने गेंदबाजी की, तो कुछ गेंदें रुककर आईं और अचानक कुछ ऐसे शॉट्स लगे, जिनसे लगा कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट है। हालांकि, फिर भी हम अपनी बुनियादी बातों पर टिके रहे, जिनके बारे में हमने बात की थी। मेरा मतलब है कि हम पिछले साल से ही इस बारे में बात कर रहे हैं। हम अपने प्लान पर टिके रहे।"

भुवनेश्वर ने गेंद को पिच पर पटकने के प्लान को लेकर कहा, "हां, मैंने ऐसा किया। इसका कारण मुझे लगता है कि विकेट से ज्यादा मैदान था। इसलिए मुझे क्रैम्प भी हो रहे थे। मुझे लगता है कि इसी वजह से मैंने अपनी योजना को सरल रखा। सबसे अच्छी बात यह है कि हम अपनी बुनियादी बातों पर टिके हुए हैं, जिनके बारे में हम मीटिंग में बात करते हैं, खासकर किसी विरोधी टीम के खिलाफ। मैंने जैसा पहले भी कहा कि यह बचाव करने या गेंदबाजी करने के लिए कोई बहुत बड़ा मैदान नहीं है, लेकिन जिस तरह से हम चीजें कर रहे हैं, जिस तरह से हम तैयारी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उसका नतीजा अच्छा निकल रहा है।"

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार