बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

बेन स्टोक्स की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट में 7000 रन और 200 विकेट लेने वाले दुनिया...

Ben Stokes Complets 7000 runs & 200 wickets in Test: बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए। वहीं गेंदबाजी करते हुए 200 विकेट भी पूरे किए।

उज्जवल सिन्हा

Ben Stokes Complets 7000 runs & 200 wickets in Test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो एक मैच में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए। वहीं इसके साथ ही उन्होंने इस पारी के दौरान 7000 टेस्ट रन पूरा किया। वहीं स्टोक्स ने टेस्ट में 200 विकेट भी चटका चुके हैं।

टेस्ट इतिहास में बेन स्टोक्स 7000 रन और 200 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सर गारफील्ड सोबर्स और जैक कैलिस ने यह कारनामा किया है। इसके साथ ही बेन स्टोक्स महान ऑलराउंडरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने छक्का लगाकर अपना 7000 रन पूरे किए।

टेस्ट मैचों में 7000 रन और 200 विकेट

  • गैरी सोबर्स (8032 रन और 235 विकेट)
  • जैक कैलिस (13289 रन और 292 विकेट)
  • बेन स्टोक्स (7000* रन और 229 विकेट)*

दो साल के बाद जड़ा शतक

बेन स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली। स्टोक्स का यह शतक दो साल के इंतजार के बाद आया है। उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में एशेज के दौरान बनाया था। हालांकि इस पारी के दौरान स्टोक्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते वो एक बार बाहर चले गए थे। लेकिन जब दूसरी बार बल्लेबाजी करने आए तो कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

एक ही टेस्ट में शतक और 5 विकेट लेने वाले कप्तान

खिलाड़ी टीम रन विकेट्स विपक्षी टीम स्थान वर्ष
डेनिस एटकिंसन वेस्ट इंडीज 219 5/56 ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 1955
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज 174 5/41 इंग्लैंड लीड़्स 1966
मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान 121 5/28 वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1977
इमरान खान पाकिस्तान 117 6/98, 5/82 भारत फैसलाबाद 1983
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 103* 5/72 भारत मैनचेस्टर 2025

डेनिस एटकिंसन (वेस्टइंडीज), गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) और इमरान खान (पाकिस्तान)  ने एक ही टेस्ट में शतक बनाया है और पांच विकेट लिए हैं। स्टोक्स, टोनी ग्रेग, इयान बॉथम और गस एटकिंसन के बाद एक ही टेस्ट में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले चौथे इंग्लिश क्रिकेटर हैं।

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में 669 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 150, बेन स्टोक्स ने 141, बेन डकेट ने 94, जैक क्रॉली ने 84 और ऑली पोप ने 71 रनों की पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है और 2011 में बर्मिंघम में भारत के खिलाफ 710/7 के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

वहीं मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में यह इंग्लैंड का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 1934 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 627 रन बनाए थे। इस स्कोर के साथ इंग्लैंड की टीम ने 91 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान