बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले कप्तान बने

Ben Stokes Score century & take 5 wickets in same Test: बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बना कारनामा किया है। वो इंग्लैंड के पहले कप्तान बने, जिन्होंने एक मैच में पांच विकेट और शतक लगाया हो।

उज्जवल सिन्हा

Ben Stokes Score century & take 5 wickets in same Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स ने शतक बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वो एक मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं। क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले 148 सालों में पहले कप्तान बने।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंद से 24 ओवर में 5 विकेट चटकाए। उसके बाद उन्होंने शतकीय पारी खेली। इस टेस्ट मैच में शतक और पांच विकेट लेने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह 148 सालों में एक ही टेस्ट मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले पहले इंग्लैंड कप्तान हैं।

इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच मार्च 1877 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला था और पिछले 148 वर्षों में कुल 82 कप्तानों ने 1088 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, लेकिन स्टोक्स एक ही टेस्ट में 100 रन बनाने और पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान हैं। स्टोक्स से पहले कुल चार कप्तानों ने यह कारनामा किया है।

एक ही टेस्ट में शतक और 5 विकेट लेने वाले कप्तान

खिलाड़ी टीम रन विकेट्स विपक्षी टीम स्थान वर्ष
डेनिस एटकिंसन वेस्ट इंडीज 219 5/56 ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 1955
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज 174 5/41 इंग्लैंड लीड़्स 1966
मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान 121 5/28 वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1977
इमरान खान पाकिस्तान 117 6/98, 5/82 भारत फैसलाबाद 1983
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 103* 5/72 भारत मैनचेस्टर 2025

डेनिस एटकिंसन (वेस्टइंडीज), गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) और इमरान खान (पाकिस्तान)  ने एक ही टेस्ट में शतक बनाया है और पांच विकेट लिए हैं। स्टोक्स, टोनी ग्रेग, इयान बॉथम और गस एटकिंसन के बाद एक ही टेस्ट में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले चौथे इंग्लिश क्रिकेटर हैं।

इंग्लैंड के लिए एक ही टेस्ट में 100 और 5 विकेट

खिलाड़ी विपक्षी टीम रन विकेट्स स्थान वर्ष
टोनी ग्रेग वेस्ट इंडीज 148 6/164 ब्रिजटाउन 1974
इयान बोथम न्यूज़ीलैंड 103 5/73 क्राइस्टचर्च 1978
इयान बोथम पाकिस्तान 108 8/34 लॉर्ड्स 1978
इयान बोथम भारत 114 6/58, 7/58 मुंबई (WS) 1980
इयान बोथम ऑस्ट्रेलिया 149* 6/95 लीड़्स 1981
इयान बोथम न्यूज़ीलैंड 138 5/59 वेलिंगटन 1984
गस एटकिंसन श्रीलंका 118 5/62 लॉर्ड्स 2024
बेन स्टोक्स भारत 103* 5/72 मैनचेस्टर 2025

स्टोक्स, कोली स्मिथ, गैरी सोबर्स, ब्रूस टेलर, इयान बॉथम, इमरान खान और रोस्टन चेस के बाद भारत के खिलाफ एक ही टेस्ट में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले सातवें क्रिकेटर हैं।

भारत के खिलाफ एक ही टेस्ट में 100 और 5 विकेट

खिलाड़ी टीम रन विकेट्स स्थान वर्ष
कॉलिन स्मिथ वेस्ट इंडीज 100 5/90 दिल्ली 1959
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज 104 5/63 किंग्स्टन 1962
ब्रूस टेलर न्यूज़ीलैंड 105 5/86 कोलकाता 1965
इयान बोथम इंग्लैंड 114 6/58, 7/48 मुंबई (WS) 1980
इमरान खान पाकिस्तान 117 6/98, 5/82 फैसलाबाद 1983
रोस्टन चेज़ वेस्ट इंडीज 137* 5/121 किंग्स्टन 2016
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 103* 5/72 मैनचेस्टर 2025

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा