बेन डकेट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशेज हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों की शराब पार्टी, नशे की धुत में बेन डकेट का VIDEO हुआ वायरल

Ben Duckett Drunk: एशेज में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट और जेकब बेथेल के विवादित वीडियो वायरल होने के बाद टीम के अनुशासन और फोकस पर सवाल उठे हैं, जिसके चलते ECB ने जांच शुरू कर दी है।

उज्जवल सिन्हा

Ben Duckett Drunk And Lost In Australia Goes Viral: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड की एशेज सीरीज में कमजोर प्रदर्शन के बीच टीम के दो बल्लेबाज बेन डकेट और जेकब बेथेल ऑफ-फील्ड वीडियो के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद अब इंग्लैंड के खिलाड़ी एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो नशे की हालात में धुत है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक वीडियो में बेन डकेट कुछ परेशान दिख रहे हैं, जैसे उन्हें होटल में अपना कमरा नहीं मिल रहा हो। वीडियो में एक राहगीर मजाक करते हुए उनसे पूछता है कि क्या उन्हें ट्रेनिंग ग्राउंड लौटने के लिए कैब चाहिए। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि खिलाड़ी अपने खाली समय में भी नियंत्रण बनाए रखने में असफल रहे।

बेथेल भी पार्टी करते नजर आएं

वहीं, जेकब बेथेल के भी कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें उन्हें एक नाइट क्लब में किसी अजनबी के साथ ई-सिगरेट पीते और डांस करते देखा गया। इन हरकतों के कारण टीम के अनुशासन और फोकस पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर एशेज जैसी महत्वपूर्ण सीरीज के दौरान। हालांकि, इस सीरीज को इंग्लैंड ने गंवा दिया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की गंभीरता से समीक्षा शुरू कर दी है। इंग्लैंड मेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि नोसा में टीम के ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों की शराब पीने की खबरों की भी जांच की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कोई गंभीर दुर्व्यवहार सामने नहीं आया है और यह ब्रेक खिलाड़ियों को लंबे टूर्नामेंट के दौरान आराम देने के लिए रखा गया था।

रॉब की ने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है कि हमारे खिलाड़ी बाहर जाकर अत्यधिक शराब पी रहे थे, तो हम निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगे। किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए यह स्वीकार्य नहीं है कि खिलाड़ी शराब का अत्यधिक सेवन करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा