ऑस्ट्रेलिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने भी माना भारतीय कप्तान का लोहा, कहा- सिडनी में खेलना...

इस मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से हावी रही। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 185 रनों पर ऑलआउट कर दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी एक विकेट गंवा दिया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से हावी रही। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 185 रनों पर ऑलआउट कर दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी एक विकेट गंवा दिया है। इस टेस्ट में अपना डेब्यू कर रहे ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी ब्यू वेबस्टर ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह का लोहा माना है।

ब्यू वेबस्टर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह का इस पिच पर सामना करना काफी मुश्किल होगा। इस विकेट पर बल्लेबाजी करने का एक तरीका है। उनकी टीम में जसप्रीत बुमराह के जैसा एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे पूरे बल्लेबाजी समूह को चुनौती देंगे। वह अपनी लेंथ और लाइन के मामले में अद्भुत हैं। जब पिच से थोडी मदद मिले तो उसका सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर भारत को 200 से कम के स्कोर पर आउट करने में हमलोग सफल रहे। यह तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच थी और पिच पर घास की मौजूदगी के कारण गेंद काफी समय तक नयी जैसी रही। ऐसा भी नहीं है कि यह पूरी तरह से घसियाली पिच है। हमारी योजना उस तरह की गेंदबाजी करने की थी जिससे बल्लेबाज कदमों का इस्तेमाल कर शॉट खेलने की कोशिश करें।

वेबस्टर ने कहा कि गेंद कुछ अधिक स्विंग कर रही थी इसलिए यह नियमित रूप से बल्लेबाजों के बल्ले से किनारे से निकल रही थी। वेबस्टर ने अपने पदार्पण मैच को विराट कोहली का कैच लपककर यादगार बनाया। उन्होंने बोलैंड की गेंद पर तीसरी स्लिप में भारतीय दिग्गज का कैच लपका। इससे पहले उन्होंने इसी गेंदबाज की गेंद पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का भी कैच पकड़ा था।

उन्होंने कहा कि मेरे फोन में लगातार संदेश और कॉल आ रहे हैं। यह एक गर्व का क्षण है, खासकर इसलिये क्योंकि मैं एक छोटी सी जगह से आता हूं। उस जगह को पहचान दिला कर अच्छा लग रहा है।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो