भारत बनाम पाकिस्तान (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पाकिस्तान से आखिरी संबंध भी खत्म! BCCI ने लिया बड़ा फैसला, एशिया कप नहीं खेलेगी टीम इंडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी एशिया कप से हटने का फैसला किया है। हर दो साल में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत इस बार नहीं खेलेगा।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन अब ये इंतजार केवल इंतजार ही रह जाएगा। क्योंकि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान के तरफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान से क्रिकेट के सारे नाते खत्म करना का निर्णय लेते हुए एशिया कप से हटने का फैसला किया है।

दरअसल, एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी एशिया कप से हटने का फैसला किया है। हर दो साल में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत इस बार नहीं खेलेगा।

अब नहीं होगा IND vs PAK मैच

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण भारतीय टीम आगामी एशिया कप टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। एशिया कप को लेकर बीसीसीआई का बड़ा फैसला तब आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर समझौता हो गया है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में साफ कर दिया था कि अब अगर पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ आतंकियों और एलओसी पर ही होगी।

BCCI ने लिया बड़ा फैसला

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी इस समय ACC के अध्यक्ष हैं, ऐसे में BCCI एशिया कप से बाहर निकलने पर विचार कर रहा है। जैसा कि रिपोर्ट में दावा किया गया है, BCCI ने ACC को एशिया कप से बाहर निकलने के अपने फैसले के बारे में भी बता दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है। जिसके बाद बीसीसीआई ने भी ठान लिया है कि वह पाकिस्तान के साथ कोई भी मुकाबला नहीं खेलेगा, जिसके लिए उसने पहले ही आईसीसी को भी लेटर लिखा था।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z