गौतम गंभीर और अजीत अगरकर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'होली की रंग...', BCCI सचिव देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी होली की शुभकामनाएं

Gautam Gambhir Holi Wishes: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले होली की खुशियों में रंगी। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी शुभकामनाएं।

उज्जवल सिन्हा

Devajit Saikia Leads Holi Wishes: भारत में त्योहारों का मौसम अपने पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है, और होली की खुशियां हर तरफ दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि रंगों का त्योहार सभी की जिंदगी में खुशियां और आनंद लाएगा। भारतीय टीम को 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है। जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

भारतीय टीम 8 मार्च को पूरे भारतवासी का बेहतरीन तौहफा दे सकती है। अगर भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही तो लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं होली को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, "सभी को बहुत-बहुत खुश और रंगीन होली की शुभकामनाएं।"

बीसीसीआई सेक्रेटरी ने होली को लेकर क्या कहा?

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "होली के रंग आपकी जिंदगी में खुशियां, आनंद और समृद्धि भर दें। एक मजेदार सेलिब्रेशन की शुभकामनाएं।" बीसीसीआई के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी होली की बधाई दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 'एक्स' पर लिखा कि होली मनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इससे पहले मंगलवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, भारत के दिग्गज विराट कोहली और क्रिकेट जगत के कई मौजूदा और पूर्व सदस्यों ने होली के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी थीं। तेंदुलकर ने 'एक्स' पर लिखा, "होली की शुभकामनाएं। उम्मीद है यह दिन आपके लिए सकारात्मकता, अच्छी सेहत और ढेर सारे खुशी के पल लेकर आए। अगर आप पूरी तरह भीग भी जाते हैं, तो इसे एक विनिंग परफॉर्मेंस समझें।"

विराट कोहली और कुंबले ने भी दी बधाई

वहीं, विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा था, "होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपकी जिंदगी में सफलता, खुशी और सकारात्मकता लाए।"

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रंगों का यह खूबसूरत त्योहार आपकी जिंदगी को खुशियों, अच्छी सेहत और नई शुरुआत से भर दे। यह खुशी के रंग, हंसी के पल और ऐसे रिश्ते लाए जो और भी मजबूत हों।”

वानखेड़े में खेला जाएगा सेमीफाइनल

फिलहाल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप-2026 में व्यस्त है। टीम इंडिया इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी में जुटी है। यह मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?