जय शाह और मिथुन मन्हास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI अध्यक्ष ने जय शाह की तारीफ में बांधे पुल, कहा- महिला क्रिकेट में बदलाव का श्रेय उनको जाता है

Women’s Cricket: बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने महिला क्रिकेट में आए बड़े बदलावों का श्रेय सचिव जय शाह को दिया। उन्होंने कहा कि जय शाह की पहल से महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

संजय सिंह बिष्ट

Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने आईसीसी चीफ जय शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महिला क्रिकेट में आएदिन हो रहे बदलाव का श्रेय जय शाह को दिया है। मन्हास का मानना है कि बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह का देश की महिला क्रिकेट में हो रहे बदलाव के लिए अहम योगदान रहा है।

आईएएनएस से बात करते हुए मन्हास ने कहा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगभग 20 साल पहले बीसीसीआई का हिस्सा बनी। इसके बाद टीम के विकास के लिए बोर्ड द्वारा काफी काम किया गया। बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह का देश की महिला क्रिकेट टीम के उत्थान में अहम योगदान रहा है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की मैच फीस पुरुषों के समान की। आईपीएल की तर्ज पर विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई। अंडर-15 क्रिकेट को भी शुरू किया गया है। आईसीसी अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने महिला विश्व कप 2025 की इनाम राशि में कई गुणा वृद्धि की। इस तरह न सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट टीम बल्कि दुनियाभर में महिला क्रिकेट की बेहतरीन के लिए वे शानदार काम कर रहे हैं और इसका श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए।"

बीसीसीआई अध्यक्ष ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे देश में महिला क्रिकेट में निश्चित रूप से क्रांति आएगी। मैं उम्मीद करता हूं कि पुरुषों की तरह अब महिलाएं भी गली क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगी।

महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने की बोर्ड अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी से जुड़े सवाल पर मन्हास ने कहा, "यह एक बड़ी जिम्मेदारी और विरासत है जिसे हमें आगे ले जाना है। हम इसके लिए तैयार हैं। हमारी टीम सक्षम है। हम अच्छा काम करने का प्रयास करेंगे ताकि न केवल महिला टीम, बल्कि पुरुष टीम भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचे और भारतीय क्रिकेट का उत्थान जारी रहे।"

बीसीसीआई अध्यक्ष ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में रोहन जेटली द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बता दें कि मिथुन मन्हास दिल्ली के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेले हैं।

IANS इनपुट के साथ

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा