अनिमुल इस्लाम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK का मुकाबला देखेंगे BCB अध्यक्ष अनिमुल इस्लाम, पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए जाएंगे कोलंबो

Animul Islam: बीसीबी अध्यक्ष अनिमुल इस्लाम आईसीसी के निमंत्रण पर भारत-पाकिस्तान मैच देखने कोलंबो जाएंगे। एशिया के पांच प्रमुख क्रिकेट बोर्ड प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

उज्जवल सिन्हा

BCB chief Animul Islam to attend India vs Pakistan match: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अनिमुल इस्लाम 15 फरवरी को कोलंबो रवाना होंगे, जहां वह आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के बहुचर्चित भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठाएंगे।

अनिमुल इस्लाम ने बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बातचीत में बताया कि इस मैच के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले के दौरान एशिया की पांच प्रमुख टीमें- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के प्रतिनिधि एक साथ मौजूद रहेंगे और आपसी संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा, “आईसीसी ने निर्णय लिया है कि 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के दौरान एशिया की इन पांचों प्रमुख क्रिकेट बोर्डों के प्रतिनिधि एक साथ मैदान में मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें।”

मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद शुरू हुआ विवाद

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और बीसीबी के संबंधों में हालिया विवाद के बाद तनाव बढ़ गया था। बताया गया कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने के मुद्दे पर दोनों बोर्डों के बीच मतभेद उभरे थे। इसके बाद बीसीबी ने आईसीसी से कुछ मैच भारत से हटाकर श्रीलंका स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके चलते बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था।

हालांकि बाद में आईसीसी और बीसीबी के बीच सकारात्मक बातचीत हुई, खासकर तब जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था। बातचीत के बाद आईसीसी ने तय किया कि टी20 विश्व कप कार्यक्रम का पालन न करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, जबकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई।

एक टूर्नामेंट का मेजबानी करेगा बांग्लादेश

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि 2028 से 2031 के बीच बांग्लादेश एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। अनिमुल इस्लाम ने उम्मीद जताई कि यह 2028 का आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप हो सकता है। उन्होंने कहा कि आश्वासनों को सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) तैयार करेगा।

इस्लाम ने कहा, “हम एक लाइन-दर-लाइन समझौता करेंगे, एमओयू जैसा दस्तावेज, ताकि किसी प्रकार की अनिश्चितता न रहे।” उन्होंने बताया कि इससे पहले ढाका में एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की वार्षिक आम बैठक के दौरान भी इसी तरह का दस्तावेज तैयार किया गया था, ताकि कोई भी पक्ष समझौते से पीछे न हट सके।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?