भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बारबाडोस से अहमदाबाद तक...टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने ऐसे कायम की बादशाहत; न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

T20 Cricket Dominance: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने जीत में अहम योगदान दिया।

उज्जवल सिन्हा

Barbados to Ahmedabad: बारबाडोस में मिली जीत ने बरसों की नाकामी का कलंक मिटाया और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी नई बादशाहत कायम की। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने न सिर्फ लगातार दूसरी बार खिताब जीता, बल्कि अपने ताबड़तोड़ खेल और रणनीति से वर्चस्व की पुष्टि भी की।

इस जीत के साथ भारत तीन टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) जीतने और लगातार दो बार खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम बन गया। मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की बहिष्कार धमकी और बांग्लादेश के बाहर होने की चर्चा भी फिजूल साबित हुई।

टी20 की सर्वक्षेष्ठ टीम से भारत

क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा भारतीय टीम अब तक की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है। टीम का वर्चस्व 70-80 के दशक में वेस्टइंडीज और मिलेनियम के पहले दशक में ऑस्ट्रेलिया जैसा दिखता है। टीम इंडिया की जीत ने यह भी साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की गहराई किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।

जीत में हर खिलाड़ी ने दिया योगदान

टीम के हर खिलाड़ी ने जीत में योगदान दिया। संजू सैमसन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की परफॉर्मेंस कमाल रही। वहीं, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी जो बाहर रहे, वे भी विश्व स्तर की क्षमता रखते हैं। चौदह वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा ने भविष्य की टीम में उम्मीद जगाई।

विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत अपनी 'ए' टीम खड़ी करके भी विश्व कप जीत सकता है। टीम की सफलता के पीछे टीम मैनेजमेंट के साहसिक फैसले, तेज खेलने की रणनीति और मैदान पर सटीक अमल शामिल हैं।

न्यूजीलैंड से नहीं पार हो रहा आखिरी पड़ाव

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने एक बार फिर नॉकआउट मुकाबलों में कमजोर प्रदर्शन किया और 2015 से 13 ICC टूर्नामेंटों में छह फाइनल में पहुंचने के बावजूद केवल एक ट्रॉफी (2021 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप) जीत सकी। पाकिस्तान क्रिकेट का लंबे समय से चला आ रहा खराब दौर जारी रहा, जबकि एसोसिएट टीमों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। अमेरिका ने भारत को कड़ी चुनौती दी, इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ उलटफेर टाला, और कनाडा के युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा। जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर कर दिया।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील