बांग्लादेश (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से हराया, 11 साल बाद जीती वनडे सीरीज

BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 11 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-1 से वनडे सीरीज जीत ली है।

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने 11 रनों से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 कब्जा जमाया। बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने 18.1 ओवरों में 105 रन की साझेदारी की। सैफ 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए। यहां से तंजीद ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 158 के स्कोर तक पहुंचाया। नजमुल टीम के खाते में 27 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

तंजीद हसन का शतकीय पारी

यहां से तंजीद ने लिटन दास के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 194 के स्कोर तक पहुंचा दिया। तंजीद 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 107 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा। उसके बाद तौहीद ह्रदोय ने लिटन दास के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। लिटन दास 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 44 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से हारिस रऊफ ने 52 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 सफलता हाथ लगी।

पाकिस्तान की शुरुआत रही खराब

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 279 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने 82 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे। यहां से सलमान आगा ने साद मसूद के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 161 के स्कोर तक पहुंचाया।

सलमान अली आगा के शतक के बावजूद भी नहीं जीता पाकिस्तान

साद 44 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सलमान आगा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने फहीम अशरफ के साथ 48 रन, जबकि शाहीन अफरीदी के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। सलमान आगा ने 98 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों के साथ 106 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान अफरीदी ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से तस्कीन अहमद ने 49 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट निकाले। नाहिद राणा ने 2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि रिशद हुसैन को 1 विकेट मिला।

सीरीज के तीनों मैच का हाल

बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 128 रन से जीत हासिल की। ऐसे में सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया था। तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान ने 11 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी